लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। आभा ग्रामीण विकास सेवा संस्थान व जेएमएस पब्लिक स्कूल बादलगंज चाका, देवराजी देवी शिक्षण संस्थान के तत्वावधान मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आयोजित किया ग़या। नन्हें मुन्ने बच्चों, छात्र छात्राओं ने दीप माला सजाकर एवं केक काटकर जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महेश मधुकर मंगरुलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी भारत माता को पुनः विश्व विजयी बनाने का कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत को मिशन के रुप मे लेकर भारत के जन जन को आत्मनिर्भर बना रहे है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र को लेकर भारत के जन मन को साथ लेकर भारत को विश्व पटल पर लाने का कार्य बखुबी कर रहे है। रघुराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी भारत माता आगे बढाने का महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। रुचि, प्रियंका, प्रिया नेहा,संध्या, वर्षा, सागुफ्ता, अरविन्द कुमार यादव, अतुल श्रीवास्तव चिन्तामणि शुक्ला आदि उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































