V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

केशव ने मां बेल्हा देवी की उतारी आरती, किया दर्शन पूजन

प्रतापगढ़ । शैक्षिक महाकुंभ का उद्घाटन करने के पश्चात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सीधे नगर की अधिष्ठात्री मां बेल्हा देवी के दरबार पहुंचे। वहां पर मंदिर के ट्रस्टी मुन्ना सिंह एवं पुजारी राजा पंडा ने उनका स्वागत किया। मां बेल्हा देवी की केशव मौर्य ने आरती उतारी। उन्हें भेंट स्वरूप मंदिर के पुजारी राजा पंडा ने मां की चुनरी समर्पित की। बता दें कि एक दिन पहले शाम को अचानक प्रशासन को यह जानकारी मिली कि केशव प्रसाद मौर्य मां बेल्हा देवी का दर्शन करेंगे। बेल्हा देवी मन्दिर में जाने वाला मार्ग पूरी तरह सीवरेज की खुदाई के कारण टूटा फूटा हुआ था। प्रशासन ने आनन-फानन रात को गिट्टी बिछाकर सड़क को ठीक कर दिया। फिलहाल उपमुख्यमंत्री के आने से सदर चौराहे से मां बेल्हा देवी चौराहे तक जाने वाले लोगों को सड़क बन जाने से काफी राहत मिल गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । शैक्षिक महाकुंभ का उद्घाटन करने के पश्चात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सीधे नगर की अधिष्ठात्री मां बेल्हा देवी के दरबार पहुंचे। वहां पर मंदिर के ट्रस्टी मुन्ना सिंह एवं पुजारी राजा पंडा ने उनका स्वागत किया। मां बेल्हा देवी की केशव मौर्य ने आरती उतारी। उन्हें भेंट स्वरूप मंदिर के पुजारी राजा पंडा ने मां की चुनरी समर्पित की। बता दें कि एक दिन पहले शाम को अचानक प्रशासन को यह जानकारी मिली कि केशव प्रसाद मौर्य मां बेल्हा देवी का दर्शन करेंगे। बेल्हा देवी मन्दिर में जाने वाला मार्ग पूरी तरह सीवरेज की खुदाई के कारण टूटा फूटा हुआ था। प्रशासन ने आनन-फानन रात को गिट्टी बिछाकर सड़क को ठीक कर दिया। फिलहाल उपमुख्यमंत्री के आने से सदर चौराहे से मां बेल्हा देवी चौराहे तक जाने वाले लोगों को सड़क बन जाने से काफी राहत मिल गई है।

Leave a Comment