लालगंज, प्रतापगढ़। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के जलेसरगंज धारूपुर निवासी रफी के पुत्र छेदी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसने अपने नातिन साबरीन की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व जलेसरगंज निवासी छोटई के पुत्र समीर के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दो लाख रूपये ससुरालीजन उसकी नातिन से दहेज की और मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर ससुरालीजन मृतका को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। बीते वर्ष 2021 में सात नवंबर को रात में आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने साबरीन की हत्या कर दी। तहरीर मे कहा गया है कि नातिन की मौत पर जब पीडित ने ससुरालीजनों से पूछताछ की तो उन लोगों ने गाली देते हुए घर से भगा दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना लालगंज पुलिस को दी किंतु केस दर्ज नही हुआ। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट से फरियाद की। कोर्ट की फटकार पर शुक्रवार की रात पुलिस ने पति समीर, ससुर छोटई तथा जेठ सददाम व छोटई की पत्नी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। एसओ कमलेश पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

कोर्ट के आदेश पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
लालगंज, प्रतापगढ़। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के जलेसरगंज धारूपुर निवासी रफी के पुत्र छेदी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसने अपने नातिन साबरीन की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व जलेसरगंज निवासी छोटई के पुत्र समीर के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दो लाख रूपये ससुरालीजन उसकी नातिन से दहेज की और मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर ससुरालीजन मृतका को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। बीते वर्ष 2021 में सात नवंबर को रात में आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने साबरीन की हत्या कर दी। तहरीर मे कहा गया है कि नातिन की मौत पर जब पीडित ने ससुरालीजनों से पूछताछ की तो उन लोगों ने गाली देते हुए घर से भगा दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना लालगंज पुलिस को दी किंतु केस दर्ज नही हुआ। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट से फरियाद की। कोर्ट की फटकार पर शुक्रवार की रात पुलिस ने पति समीर, ससुर छोटई तथा जेठ सददाम व छोटई की पत्नी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। एसओ कमलेश पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें