प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख सड़क मार्गो के मरम्मत एवं चौड़ीकरण कराए जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली नियम-301 के अंतर्गत रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉक्टर आरके वर्मा द्वारा दिनांक- 28 मई 2022 को विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्न उठाए गए थे। जिसके संबंध में फतनपुर-बीरापुर मार्ग लंबाई 10 किलोमीटर, ताला-दिलीपपुर लच्छीपुर-चौहरजन मार्ग लंबाई 15 किलोमीटर, रामापुर-लच्छीपुर मार्ग लंबाई 10 किलोमीटर, देल्हूपुर से पुरैला होते हुए खुशिहालगढ़ मार्ग लंबाई 8 किलोमीटर, सुवंशा-मेडुवाडीह मार्ग लंबाई 11 किलोमीटर का मरम्मत एवं चौड़ीकरण का शासन द्वारा प्रस्ताव वित्त वर्ष 2022-23 की कार्य योजना में शामिल किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी विधायक बर्मा के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय के द्वारा दी गई है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































