सुलतानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार शुक्ल ने कहा कि अखिलेश यादव जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उससे साफ है कि वह करहल का चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को भी लगता है कि भाजपा यहां चुनाव जीत रही है इसलिए वह प्रचार करने को भी तैयार नहीं थें इसलिए उनके कान में प्रत्याशी अखिलेश यादव का नाम बताया गया है। मुलायम सिंह यादव भले ही तन से करहल की सभा में थें पर मन से वह अखिलेश के साथ नही है। आज बढ़ैयावीर स्थित भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव हर बार पूछ रहे हैं कि विकास कहां है तो उन्हे बताना चाहता हूं यूपी में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाए गए है जबकि सात हवाई पटियों का निर्माण किया गया है। पाचं एक्सप्रेस वे के अलावा पाचं यूनीवर्सिटी बनाई गयी। जबकि इनकी सरकार में गरीबों की जमीन पर अवैध जौहर विश्वविद्यालय बनाया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने भाजपा को झूठी पार्टी बताते हैं यदि अखिलेश सरकार को हम अकललेस कह दे तो कैसा लगेगा।प्रेम कुमार शुक्ला ने योगी सरकार के विकास कार्यो की विस्तार से चर्चा की। प्रेम शुक्ला ने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश दंगे के रूप में जाना जाता था आज विकास के रूप में जाना जाता है। प्रेम कुमार शुक्ला ने कहा कि अखिलेश सरकार ने कितने लैपटाप बांटे, वह बताए। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सवाल किया कि उनकी सरकार में 18 लाख लैपटाप कहां गए। वह यह भी बताए कि उनकी सरकार में सात सौ दंगे हुए जबकि योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। वह बताए कि यह झूठी पार्टी कर सकती है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें