V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जनसभा, जन-संपर्क और सामाजिक बैठकें क्षेत्रीय मतदताओं को कर रहा है प्रभावित

सुबह से शाम तक प्रत्याशियों के द्वारा मतदाताओं की हो रही घरदुवारिया
चुनावी चकल्लस व चिल्लाहट को लेकर कहीं प्रत्याशी तो कहीं मतदाता हो रहे दिग्भ्रमित
सुलतानपुर। जनपद की पांचों विधानसभा सीट पर पांचवें चरण 27 फरवरी को मतदान होना है, बचे हुए दिनों में सभी राजनीतिक दल अपनी संपूर्ण उर्जा के साथ अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए है। मुख्यतः जनपद में भाजपा, सपा और बसपा के बीच मुकाबला होना है। 191 कादीपुर सुरक्षित सीट से भाजपा से मौजूदा विधायक राजेश गौतम, बसपा छोड़कर हाल में ही सपा में शामिल हुए तीन बार के विधायक भगेलू राम, बहुजन समाज पार्टी से हीरालाल प्रत्याशी है तो वही 189 जयसिंहपुर में सपा से पूर्व विधायक अरूण वर्मा, बसपा से दो बार के विधायक व पूर्व मंत्री ओपी सिंह, निषाद पार्टी से दो बार से हार का मुंह देखने वाले राजबाबू उपाध्याय प्रत्याशी बनाए गए हैं। 190 लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक संतोष पांडेय को प्रत्याशी बनाया है, जबकि जयसिंहपुर से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा का क्षेत्र बदलते हुए इसबार लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। इन दोनों दलों के प्रत्याशियों को परास्त करने की जम्मेदारी बहुजन समाज पार्टी ने अवनीश सिंह को जिम्मेदारी देते हुए टिकट दिया है, आईये आपको सबसे कांटे की टक्कर वाली सीट 187 इसौली विधानसभा के चुनावी रणनीति के बारे में विस्तार से बताते है, इसौली जिले की सबसे ज्यादा गरमाहट वाली सीट मानी जा रही है, इसौली विधानसभा क्षेत्र के समीकरण पर नजर डाली जाए तो भाजपा, सपा को प्रत्याशी घोषित करने में नाकों चने चबाना पड़ गया था, आखिर में समाजवादी पार्टी ने बसपा से सांसद रहे मो.ताहिर खान को प्रत्याशी बनाया है, तो बीते विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से शिकस्त पाने वाले ओम प्रकाश बजरंगी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि जनपद का एक बड़ा राजनीतिक परिवार जिसका सफर ही संघर्षों भरा है, जिसके परिवार में प्रधानी, ब्लाक प्रमुखी, विधायकी हमेशा रही है, उस परिवार से मौजूदा ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह “मोनू“को बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि 188 सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा शासनकाल में रहे पूर्व मंत्री विनोद सिंह पर भाजपा ने दांव लगाया है, जबकि दो बार के विधायक अनूप सण्डा को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, जहातक कांग्रेस पार्टी की बात है, तो इसबार पांचों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी उतारने को लेकर काफी गंभीर दिखी, बावजूद कांग्रेस पार्टी का जादू मतदाताओं के सर चढ़ नही पा रहा है, जिसके चलते मुख्यतः सपा, बसपा और भाजपा में ही त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। वैसे सभी पार्टियों के प्रत्याशी प्रातः से देर शाम तक सामाजिक बैठक, जन-संपर्क व जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं को लुभांने का प्रयास कर रहे हैं, चुनावी चकल्लस और चिल्लाहट अपने शबाब पर होने के बाद भी कहीं मतदाता तो कहीं उम्मीदवार दिग्भ्रमित दिखाई पड़ रहा है, वैसे प्रत्याशियों के द्वारा मतदाताओं की घरदुवरिया का असर कितना होगा, आने वाले दो से तीन दिनों में पता चलने की प्रबल संभावना है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment