जो लोग आपको जानते, पहचानते नही उन्हें वोट करई ना दें:मोनू*
इसौली/सुल्तानपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी यशभद्र सिंह “मोनू” ने अपनी जनसभा व जन-संपर्क में क्षेत्रीय मतदताओं से मार्मिक अपील करते हुए कहाकि जबतक सांस चलेगी, आपकी सेवा करता रहूंगा। बसपा प्रत्याशी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहाकि जो लोग आपको जानते, पहचानते नही वो लोग आपका वोट लेने के लिए आज आपके बीच में आ रहे है, जबकि हमारे पिता की हत्या सिर्फ आपलोगों की लड़ाई और संघर्षों के चलते हुई, फिर भी हम और हमारे बड़े भाई पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह “सोनू”बगैर बिचलित हुए आपकी सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हुए आपकी लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्होनें कहाकि सिर्फ एकबार हमें मौका दीजिए, हम आपकी लड़ाई सड़क से सदन तक ले जाकर आपको इंसाफ दिलाने का काम कर सके। बसपा प्रत्याशी ने कहाकि यदि आपने मुझे विधायक बनाकर लखनऊ भेजा, तो आपका यह बेटा, भाई आपके अधिकार आपके द्वार तक पहुंचाने का काम करूंगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें












































































