V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राष्ट्र महान तभी होगा, जब देश की बालिकाएं स्वस्थ, साक्षर व समर्थ होंगी- नीरज त्रिपाठी सचिव

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

प्रतापगढ़ ।  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन के अनुपालन में एवं जिला जज संजय शंकर पांडेय के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी सिविल जज सीनियर डिविजन के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस  आज उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर ब्लॉक मान्धाता में गूगल मीट पर आनलाइन , उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविजन नीरज कुमार त्रिपाठी ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्र महान तभी होगा, जब देश की बालिकाएं स्वस्थ, साक्षर व समर्थ होंगी। उन्होंने पर्दा प्रथा और लिंग भेद पर कुठाराघात करते हुए कहा कि यह हमारे देश की प्रथा रही ही नहीं है। प्राचीन काल से ही हमारे देश में महिलाओं को पूर्ण स्वतंत्रता, शिक्षा और सम्मान दिया गया है। गार्गी, अपाला , घोषा आदि विदुषियों का नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाएं आदि काल से गृहस्थी के साथ ही यज्ञ कर्म, युद्ध आदि कलाओं में भी निपुण रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में  बालिकाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा के कौशल विकसित करने पर और अधिक बल दिया जाना चाहिए। प्राथमिक विद्यालय जहनईपुर की प्रधानाध्यापिका प्राची पांडे ने कहा कि लिंगभेद, यौन -शोषण एवं महिला सुरक्षा के कानूनों का और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए जिससे समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाएं और बेहतर कर सकें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की थीम “उज्जवल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण है।” ए•आर•पी• धर्मेंद्र ओझा ने कहा कि महिलाओं की जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर की बालिकाएं तनु मिश्रा, शिवानी, हिमांशी, शगुन चौरसिया, श्रेया सिंह, गरिमा, श्वेता, कीर्ति, साक्षी आदि ने अपने गीत एवं उद्बोधन  से लोगों की शाबाशियां बटोरी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

प्रतापगढ़ ।  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन के अनुपालन में एवं जिला जज संजय शंकर पांडेय के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी सिविल जज सीनियर डिविजन के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस  आज उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर ब्लॉक मान्धाता में गूगल मीट पर आनलाइन , उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविजन नीरज कुमार त्रिपाठी ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्र महान तभी होगा, जब देश की बालिकाएं स्वस्थ, साक्षर व समर्थ होंगी। उन्होंने पर्दा प्रथा और लिंग भेद पर कुठाराघात करते हुए कहा कि यह हमारे देश की प्रथा रही ही नहीं है। प्राचीन काल से ही हमारे देश में महिलाओं को पूर्ण स्वतंत्रता, शिक्षा और सम्मान दिया गया है। गार्गी, अपाला , घोषा आदि विदुषियों का नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाएं आदि काल से गृहस्थी के साथ ही यज्ञ कर्म, युद्ध आदि कलाओं में भी निपुण रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में  बालिकाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा के कौशल विकसित करने पर और अधिक बल दिया जाना चाहिए। प्राथमिक विद्यालय जहनईपुर की प्रधानाध्यापिका प्राची पांडे ने कहा कि लिंगभेद, यौन -शोषण एवं महिला सुरक्षा के कानूनों का और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए जिससे समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाएं और बेहतर कर सकें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की थीम “उज्जवल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण है।” ए•आर•पी• धर्मेंद्र ओझा ने कहा कि महिलाओं की जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर की बालिकाएं तनु मिश्रा, शिवानी, हिमांशी, शगुन चौरसिया, श्रेया सिंह, गरिमा, श्वेता, कीर्ति, साक्षी आदि ने अपने गीत एवं उद्बोधन  से लोगों की शाबाशियां बटोरी।

Leave a Comment