पराक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
प्रयागराज। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में खेली जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वे जन्मदिवस पर पराक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगीता में आज दूसरे दिन खेले गए प्रथम मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने सुपर स्ट्राइकर्स ऍफ़ सी को 4-0 से हराया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विजेता टीम की ओर से प्रवर धनराज सिंह ने तीन, अमन सिंह (सीनियर) ने एक गोल किया। दिन के दूसरे मैच में विष्णु भगवान एवं झूंसी बॉयज के बीच 2-2 बराबरी पर छूटा। विष्णु भगवान के कुंदन सिंह एवं अखिलेश ने जबकि जबकि झूंसी बॉयज की ओर से आज़ाद पांडेय ने दोनों गोल किये। सुनील निगम मैच के निर्णायक रहे



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































