V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समाज सेवा की अनोखी पहल

बीकापुर-अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के मजरुद्दीन पुर स्थित श्री धनवंतरी लोक सेवा ट्रस्ट कादीपुर के आचार्य प्रवीन कृष्ण प्रभु जी महाराज द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गरीबों के घर तक पहुंच कर उन्हें कंबल, शाल एवं ऊनी वस्त्र देकर उन्हें ठन्डी से बचने के लिए उनका सहयोग देने में कसर नहीं रख रहे हैं । आचार्य के इन कार्यों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। आचार्य जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मुझे जो कुछ पूजा-पाठ से धन मिलता है उसमें से आधा पैसा गरीबों में वितरित कर देता हूं गरीबों की सेवा में मुझे बड़ा आत्म संतोष मिलता है श्री आचार्य ने बताया कि अब की बार ठंड शुरू होने से लेकर अभी तक लगभग एक हजार लोगों को कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित कर चुका हूं श्री आचार्य ने बताया कि कई घरों में जाकर ऐसे लोगों को ऊनी वस्त्र दिया कि जिन्हें चारपाई छोड़ना मुश्किल हो जाता है।  उक्त ग्राम सभा के पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश सिंह ने आचार्य के कार्यों के वर्णन में पुल बांधते हुए अपनी ग्राम सभा का सिर – मौर होने की संज्ञा दी है श्री सिंह ने कहा क्षेत्र के लोग संत को आशा भरी नजरों से देखते हैं। कथा व्यास पं० राजकिशोर ने कहा कि आचार्य जी ने गरीबों की सेवा के लिए एक द्रस्ट ही बना डाला है जिससे किसी को यह न लगे कि क्षेत्र के गरीबों की सेवा मैं स्वयं कर रहा हूँ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीकापुर-अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के मजरुद्दीन पुर स्थित श्री धनवंतरी लोक सेवा ट्रस्ट कादीपुर के आचार्य प्रवीन कृष्ण प्रभु जी महाराज द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गरीबों के घर तक पहुंच कर उन्हें कंबल, शाल एवं ऊनी वस्त्र देकर उन्हें ठन्डी से बचने के लिए उनका सहयोग देने में कसर नहीं रख रहे हैं । आचार्य के इन कार्यों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। आचार्य जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मुझे जो कुछ पूजा-पाठ से धन मिलता है उसमें से आधा पैसा गरीबों में वितरित कर देता हूं गरीबों की सेवा में मुझे बड़ा आत्म संतोष मिलता है श्री आचार्य ने बताया कि अब की बार ठंड शुरू होने से लेकर अभी तक लगभग एक हजार लोगों को कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित कर चुका हूं श्री आचार्य ने बताया कि कई घरों में जाकर ऐसे लोगों को ऊनी वस्त्र दिया कि जिन्हें चारपाई छोड़ना मुश्किल हो जाता है।  उक्त ग्राम सभा के पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश सिंह ने आचार्य के कार्यों के वर्णन में पुल बांधते हुए अपनी ग्राम सभा का सिर – मौर होने की संज्ञा दी है श्री सिंह ने कहा क्षेत्र के लोग संत को आशा भरी नजरों से देखते हैं। कथा व्यास पं० राजकिशोर ने कहा कि आचार्य जी ने गरीबों की सेवा के लिए एक द्रस्ट ही बना डाला है जिससे किसी को यह न लगे कि क्षेत्र के गरीबों की सेवा मैं स्वयं कर रहा हूँ।

Leave a Comment