V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

माँ भवानी की कसम खिलाने को दबंगो ने पहले बुलाया मंदिर फिर कर दी पिटाई

खेत मे लगे बांस बल्ली उखड़ने से नाराज थे दबंग
मवई – अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के देवइत गांव में दबंगो का कहर एक परिवार पर उस समय टूट पड़ा जब  उसके खेत मे लगा बांस बल्ली किसी जंगली जानवर ने रात में उखाड़ दिया।दबंगो ने पहले पीड़ित परिवार को माँ भवानी की कसम खाने के लिए मंदिर बुलाया उसके बाद एकजुट होकर लहूलुहान कर दिया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने पीड़ित परिवार की जान बचाई और सीएचसी मवई में भर्ती कराया जहाँ से पिता और उनके दो पुत्रों को चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मवई थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी रामसेवक पुत्र गुरुसेवक ने आरोप लगाया है कि उनका छोटा लड़का श्रीदत्त सोमवार सुबह खेत गया था जहाँ उनके पड़ोसी के खेत मे लगा बांस बल्ली किसी जानवर ने रात में उखाड़ दिया था जिससे नाराज विजय बहादुर पुत्र सूर्यपाल,चंदी पुत्र विजय और मिठाईलाल पुत्र सूर्यपाल गली गलौच कर उलाहना देने लगे।पीड़ित रामसागर ने बताया कि जब उन्होंने बांस बल्ली न उखाड़ने की बात बताई तो दबंगो ने उन्हें नहाकर गांव में स्थित माँ भवानी के मंदिर में कसम खाने को कहा और मंदिर पर बुलाया जब पीड़ित नहाकर मंदिर पहुचे तो पहले से एक राय होकर लाठी डंडे व बल्लम भाला के साथ एकराय होकर बैठे विजय,चंदी व मिठाई लाल ने हमला बोल दिया और लहूलुहान कर दिया।जिससे रामसागर को बचाने गए उनके पुत्र निज्जू और श्री दत्त पर भी हमला कर घायल कर दिया।खूनी संघर्ष होता देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दिया जिसके बाद पहुची पुलिस पीआरवी ने लोगो की जान बचाई।पुलिस ने आनन फानन में घायल रामसागर,निज्जू और श्रीदत्त को सीएचसी मवई पहुचाया जहाँ से चिकित्सको ने हालत गंभीर देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मवई थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित रामसागर की तहरीर पर विजय बहादुर,चंदी, और मिठाई लाल पर केस दर्ज किया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
खेत मे लगे बांस बल्ली उखड़ने से नाराज थे दबंग
मवई – अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के देवइत गांव में दबंगो का कहर एक परिवार पर उस समय टूट पड़ा जब  उसके खेत मे लगा बांस बल्ली किसी जंगली जानवर ने रात में उखाड़ दिया।दबंगो ने पहले पीड़ित परिवार को माँ भवानी की कसम खाने के लिए मंदिर बुलाया उसके बाद एकजुट होकर लहूलुहान कर दिया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने पीड़ित परिवार की जान बचाई और सीएचसी मवई में भर्ती कराया जहाँ से पिता और उनके दो पुत्रों को चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मवई थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी रामसेवक पुत्र गुरुसेवक ने आरोप लगाया है कि उनका छोटा लड़का श्रीदत्त सोमवार सुबह खेत गया था जहाँ उनके पड़ोसी के खेत मे लगा बांस बल्ली किसी जानवर ने रात में उखाड़ दिया था जिससे नाराज विजय बहादुर पुत्र सूर्यपाल,चंदी पुत्र विजय और मिठाईलाल पुत्र सूर्यपाल गली गलौच कर उलाहना देने लगे।पीड़ित रामसागर ने बताया कि जब उन्होंने बांस बल्ली न उखाड़ने की बात बताई तो दबंगो ने उन्हें नहाकर गांव में स्थित माँ भवानी के मंदिर में कसम खाने को कहा और मंदिर पर बुलाया जब पीड़ित नहाकर मंदिर पहुचे तो पहले से एक राय होकर लाठी डंडे व बल्लम भाला के साथ एकराय होकर बैठे विजय,चंदी व मिठाई लाल ने हमला बोल दिया और लहूलुहान कर दिया।जिससे रामसागर को बचाने गए उनके पुत्र निज्जू और श्री दत्त पर भी हमला कर घायल कर दिया।खूनी संघर्ष होता देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दिया जिसके बाद पहुची पुलिस पीआरवी ने लोगो की जान बचाई।पुलिस ने आनन फानन में घायल रामसागर,निज्जू और श्रीदत्त को सीएचसी मवई पहुचाया जहाँ से चिकित्सको ने हालत गंभीर देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मवई थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित रामसागर की तहरीर पर विजय बहादुर,चंदी, और मिठाई लाल पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Comment