मवई -अयोध्या । मवई पुलिस ने आज करीब दस माह पूर्व लापता हुई किशोरी को बरामद कर लिया।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम जिया का पुरवा मजरे द्वारिकपुर से करीब दस माह पूर्व एक किशोरी घर से अचानक लापता हो गयी।किशोरी के पिता ने गांव के एक युवक पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने धारा 363,366 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करने का काफी प्रयास किया था लेकिन सफलता नही मिली।सोमवार को मुखबिर के जरिये पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी मवई चौराहे पर कहीं जाने के लिये किसी वाहन के इंतिजार में खड़ी है।प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह ने तत्काल उप निरीक्षक फरीद खाँ को महिला सिपाही के साथ मौके पर भेजा।उप निरीक्षक फरीद खाँ मौके पर पहुंच कर किशोरी को बरामद कर थाने ले आये।प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया गया है तथा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें