V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधानसभा चुनाव के चलते क्षेत्र में सक्रिय हुई पुलिस

बॉर्डरों पर लगातार कर रही चेकिंग अभियान

हैदरगंज- अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते क्षेत्र में सक्रिय हुई हैदरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बॉर्डरों पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है । इसी के तहत रविवार को बॉर्डर बेरुगंज के पास चेकिंग अभियान के दौरान ₹141000 बाइक सवार की डिग्गी से बरामद की। बाद में पुलिस ने उपयोग संबंधी अभिलेखों की आवश्यक जानकारी देने के बाद छोड़ दिया।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को दोपहर बेरूगंज बॉर्डर के पास वाहन चेकिंग अभियान में बाइक सवार की डिग्गी से ₹141000 बरामद किया। बाइक सवार अपना नाम रवि यादव निवासी ग्राम इरुल थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर का होना बताया और पैसों के बारे में जानकारी करने पर एक शराब व्यवसाई कि कई क्षेत्रों मैं स्थित शराब के ठेके का पैसा होना बताते हुए आवश्यकता और कागजात दिखाया। उसके अभिलेखों को दिखाने से संतुष्ट होने पर उसे छोड़ दिया गया। इसे पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के अलावा कांस्टेबल रूबी, केके यादव, विवेक मिश्रा, मनोज कुमार रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बॉर्डरों पर लगातार कर रही चेकिंग अभियान

हैदरगंज- अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते क्षेत्र में सक्रिय हुई हैदरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बॉर्डरों पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है । इसी के तहत रविवार को बॉर्डर बेरुगंज के पास चेकिंग अभियान के दौरान ₹141000 बाइक सवार की डिग्गी से बरामद की। बाद में पुलिस ने उपयोग संबंधी अभिलेखों की आवश्यक जानकारी देने के बाद छोड़ दिया।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को दोपहर बेरूगंज बॉर्डर के पास वाहन चेकिंग अभियान में बाइक सवार की डिग्गी से ₹141000 बरामद किया। बाइक सवार अपना नाम रवि यादव निवासी ग्राम इरुल थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर का होना बताया और पैसों के बारे में जानकारी करने पर एक शराब व्यवसाई कि कई क्षेत्रों मैं स्थित शराब के ठेके का पैसा होना बताते हुए आवश्यकता और कागजात दिखाया। उसके अभिलेखों को दिखाने से संतुष्ट होने पर उसे छोड़ दिया गया। इसे पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के अलावा कांस्टेबल रूबी, केके यादव, विवेक मिश्रा, मनोज कुमार रहे।

Leave a Comment