V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अयोध्या का विकास केन्द्र प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में रहा :सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के द्वारा जनपद अयोध्या में विश्व मानकों के अनुरुपृ पयर्टन सुविधाएं विकसित करने के संकल्पों में एक कड़ी और जुड़ गयी है। अयोध्या से चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन मनवर संगम इंटरसिटी सुबह 9 बजे बस्ती के लिए प्रस्थान करेगी। इसके साथ में विल्हरघाट कोल आईडी की सेवाएं शुरु हो गयी है। लोग बुकिंग करके इसका लाभ ले सकते है। अयोध्या कैंट से बाराबंकी ट्रेन विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जो निर्धारित समय में पूरा हो जायेगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रेलवे के इन्फ्रास्टेक्चर में आधुनिकता का समावेश किया जा रहा है। सरकार एक बेहतर विजन के साथ विकास के प्लान को धरातल पर उतार रही है। डबल इंजन की सरकार आम आदमी की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरी उतरी है। भ्रष्टाचार पर जीरो टारलेंस की नीति के तहत काम किया गया। जिससे विकास की परियोजनाओं में गुणवक्तापूर्ण कार्य हुए तथा सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंची। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश का नेतृत्व आज पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। चाहे अपराध के विरुद्ध कारवाई हो या कोविड काल में जनता को मिलने वाले सुविधाए, यूपी सरकार की तारीफ आज वैश्विक स्तर पर हो रही है। अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुरुप सुविधाएं देने के लिए धरातल पर काम काफी तेजी से चल रहा है। अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सौगात अयोध्या मो मिल रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के द्वारा जनपद अयोध्या में विश्व मानकों के अनुरुपृ पयर्टन सुविधाएं विकसित करने के संकल्पों में एक कड़ी और जुड़ गयी है। अयोध्या से चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन मनवर संगम इंटरसिटी सुबह 9 बजे बस्ती के लिए प्रस्थान करेगी। इसके साथ में विल्हरघाट कोल आईडी की सेवाएं शुरु हो गयी है। लोग बुकिंग करके इसका लाभ ले सकते है। अयोध्या कैंट से बाराबंकी ट्रेन विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जो निर्धारित समय में पूरा हो जायेगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रेलवे के इन्फ्रास्टेक्चर में आधुनिकता का समावेश किया जा रहा है। सरकार एक बेहतर विजन के साथ विकास के प्लान को धरातल पर उतार रही है। डबल इंजन की सरकार आम आदमी की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरी उतरी है। भ्रष्टाचार पर जीरो टारलेंस की नीति के तहत काम किया गया। जिससे विकास की परियोजनाओं में गुणवक्तापूर्ण कार्य हुए तथा सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंची। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश का नेतृत्व आज पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। चाहे अपराध के विरुद्ध कारवाई हो या कोविड काल में जनता को मिलने वाले सुविधाए, यूपी सरकार की तारीफ आज वैश्विक स्तर पर हो रही है। अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुरुप सुविधाएं देने के लिए धरातल पर काम काफी तेजी से चल रहा है। अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सौगात अयोध्या मो मिल रही है।

Leave a Comment