V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजीव मौर्य प्रकरण में सियासी घमासान तेज,आरोप प्रत्यारोप का दौर चरमसीमा पर

जिलापंचायत सदस्य पूनम ने पूरे प्रकरण पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य पर खुलेआम लगाया आरोप
शनिवार को डिप्टी सीएम के खिलाफ हुई थी नारेबाजी
कौशांबी । राजीव मौर्य प्रकरण में सियासी घमासान इस कदर तेज है की आरोप-प्रत्यारोप दरबदर लगाएं और बदले जा रहे है।चुनाव के पहले ऊंट किस करवट बैठेगा यह कुछ कहा नहीं जा सकता। राजीव मौर्य के लापता प्रकरण पर शनिवार को  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या के गुलामी पुर स्थित घर उनके परिजनों से मिलने  गए थे। जहां कुछ लोगों ने डिप्टी सीएम के विरोध में नारेबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया । डिप्टी सीएम के पक्ष पर ऐतबार करे तो इस मामले में जब जांच पड़ताल की दिशा आगे बढ़ाई गई तो मालूम हुआ कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है ।स्वामी प्रसाद मौर्य के बहुत खास लोग सैनी कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं और उनकी निष्ठा अभी भी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ है। जिससे वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की बढ़ती प्रतिष्ठा पर साजिश रच कर कुठाराघात करना चाहते हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी के मामले में समाजवादी पार्टी की साजिश बेनकाब हुई है स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा से बगावत करने वाले लोगों ने गायब राजीव मौर्या के प्रकरण पर भी घिनौनी राजनीति शुरू कर दी है।  जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्य के पति राजीव मौर्या 19 जनवरी की आधी रात को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या व परिवार को  सांत्वना देने  उनके आवास गए थे ।जहां पर  भीड़ ने उनके विरुद्ध अभद्र नारेबाजी हंगामा करने की कोशिश की गई । मामले ने जब तूल पकड़ना शुरू किया जब अभद्र नारेबाजी करने के मामले में जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या ने कहा  कि यह विपक्षी दलों की साजिश है डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उनके बड़े भाई और संरक्षक समान हैं ।भीड़ के बीच डिप्टी सीएम के विरोध में अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में जिला पंचायत सदस्य पूनम मोर्या का कहना है कि डिप्टी सीएम से हमारे परिवार को कोई नाराजगी नही है। वह तो हमारे परिवार को मदद का भरोसा दिलाने के लिए हमारे घर आए थे पूनम मौर्या ने कहा कि डिप्टी सीएम ने जिस तरह से सांत्वना दी और जिस तरह से मदद का भरोसा दिलाया उससे पूरा परिवार संतुष्ट है और हम सभी उनका आभार जताते हैं।  राजीव मौर्या के परिजनों से मुलाकात करने के बाद घर से वापस जाते वक्त डिप्टी सीएम के विरोध में किए गए नारेबाजी और हंगामा के बाबत पूनम मौर्या का कहना है कि यह विपक्षियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि भीड़ के बीच कुछ विपक्षी लोग घुस गए थे और उन्होंने हंगामा खड़ा किया है ।जिला पंचायत सदस्य पूनम मोर्या का कहना है कि भीड़ के बीच घुसे विपक्षियों ने जानबूझकर साजिश के तहत नारेबाजी की और उसका वीडियो बनवाया और वीडियो को गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।भीड़ के बीच नारेबाजी करने वाली महिलाएं कौन थी ?इस सवाल के जवाब पर जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या का कहना है कि उन्हें हमारा परिवार नहीं जानता है ।नारेबाजी करने वाले लोग बाहर से आकर भीड़ में शामिल हो गए थे पूनम मौर्य ने कहा कि हमारे परिवार को डिप्टी सीएम और उनकी सरकार पर पूरा भरोसा है उनका कहना है कि विपक्ष के लोग हमारे पति के गायब होने के मामले को गुमराह कर जांच की दिशा मोड़ने के लिए जानबूझकर ऐसी हरकत कर रहे हैं । फिलहाल जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या के बयान पर गौर करें तो पूरे प्रकरण की पड़ोसी पूर्व जिलापंचायत सदस्य की ओर पूरी तरह घूम गयी है जो भाजपा छोड़ सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी बताया जाता है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment