V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिलाओं की सुरक्षा एक संवेदनशील मुद्दाः स्वाती सिंह

इसे राजनीतिक नजरिए से ना देखें राजनैतिक दल

लखनऊ । लोकमित्र प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह का इंटरव्यू रिपोर्टर – उत्तर प्रदेश सरकार में ‘महिला कल्याण एवं बाल विकास’ मंत्री रहते हुये आपके द्वारा किये गये नवाचार एवं रचनात्मक कार्यों की अत्यन्त चर्चा हुई है, आप इस विषय में क्या कहती है। मंत्री स्वाती सिंह – माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमने नारी सशक्तिकरण के बहुआयामी स्वरूप प्रदान करते हुये ‘मिशन शक्ति’ का द्वितीय चरण लान्च किया तथा ‘कन्या सुमंगला योजना’ एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को हमने और अधिक व्यापक बनाया है। रिपोर्टर – आपके पास बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग भी है, वहां आपकी क्या उपलब्धियां रहीं। मंत्री स्वाती सिंह – हमने गर्भवती महिलाओं एवं धारित महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया है, इस हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों का उच्चीकरण किया गया। केन्द्र सरकार की ‘जन पोषण योजना’ के द्वारा हमने कुपोषण को समाप्त करने हेतु कई स्तरों पर काम किया है। रिपोर्टर – प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के सन्दर्भ में कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत्र ने अनेक सवाल उठाएं हैं, आप क्या कहेंगी। मंत्री स्वाती सिंह – देखिये महिलाओं की सुरक्षा एक अत्यन्त संवेदनशील मुद्दा है और इसे सिर्फ राजनैतिक नजरिये से नहीं देखना चाहिये। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ने एक सुरक्षित वातारण का निर्माण किया है। हमने ‘वुमेन पावर लाइन-1090’ के द्वारा इस ओर विशेष ध्यान दिया। व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि महिला सुरक्षा का प्रश्न लिंगभेद एवं सामाजिक भेदभाव से जुड़ा हुआ है, इसे हम ‘बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के द्वारा ही सफल और सशक्त बना सकते हैं। रिपोर्टर – आपके विधानसभा सरोजनी नगर में स्वयं सहायता समूह की महिलायें आपसे भावनात्मक रूप में अपना जुड़ाव महसूस करती हैं, उनके लिए आपने क्या किया है। मंत्री स्वाती सिंह – मेरे विधानसभा क्षेत्र में 850 से अधिक स्वंय सहायता समूह सक्रियता से कार्य कर रहे हैं, मैंने सर्वप्रथम उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। मैं चाहती हूँ कि मेरे क्षेत्र की प्रत्येक महिला औसतन प्रतिमाह तीन से चार हजार रुपये कमाये। इसके साथ ही वो सशक्ता से अपनी सामाजिक भूमिका भी निभाये। मैंने विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से उनके लिए सिलाई, ब्यूटीपार्लर, सोलर उपकरण, ज्वेलरी निर्माण के साथ-साथ मशरूम उत्पादन जैसे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलायंे, मुद्रा योजना के तहत उन्हें ऋण दिलाये गये। रिपोर्टर – आपके विधानसभा क्षेत्र में ‘सेनेटरी पैड’ आन्दोलन की विशेष चर्चा है, इस विषय पर आप क्या कहती हैं। विस्तार से बताइयें।  मंत्री स्वाती सिंह – एक महिला मंत्री के रूप में मेरा मानना है कि महिला सशक्तिकरण के अनेक पक्ष हैं परन्तु इन सभी पक्षों में उनके ‘स्वास्थ्य’ का पक्ष सदैव उपेक्षित रहा जाता है, इसलिए मैंने सर्वप्रथम मासिक चक्र स्वच्छता से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम पर ध्यान केन्द्रित किया तथा इस हेतु ‘टाटा ट्रस्ट’ का सहयोग लेते हुये हमने हमारे क्षेत्र में ‘सेनेटरी पैड’ निर्माण की इकाई प्रारम्भ की तथा हम ‘सेनेटरी पैड’ के उत्पादन के साथ वितरण की व्यवस्था भी करते हैं। हमने नाबार्ड के सहयोग से ‘आॅलिव फाउंडेशन’ के द्वारा ‘सेनेटरी पैड’ निर्माण हेतु अनेक प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की है। इस प्रकार मेरे क्षेत्र की प्रत्येक महिला तक ‘सेनेटरी पैड’ की उपलब्धता तथा जागरुकता को हम सुनिश्चित कर रहे हैं। अब तक लगभग बीस हजार से अधिक महिलायें लाभान्वित हो चुकी हैं। रिपोर्टर – अगर आपको सरोजनी नगर विधानसभा से दोबारा टिकट मिलता है तो अपने विधानसभा क्षेत्र में किन मुद्दों पर चुनाव लडेंगीं। मंत्री स्वाती सिंह – अगर हमको सरोजनीनगर से पार्टी दोबारा मौका देती है तो मैं अपने विधानसभा में गरीबों, किसानों और महिलाओं की प्रगृति के लिए हमने भी अपने विभाग के माध्यम से पूरे प्रदेश में और अपने विधानसभा क्षेत्र में कई योजनायें शुरु की हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा कानपुर रोड स्थित तालाब को छठ पूजा स्थल के रूप में विकसित करने हेतु 48 लाख 92 हजार की राशि स्वीकृत की गई। मोहान रोड पर स्थित घुरघुरी तालाब के पर्यटन विकास कार्य हेतु 1 करोड़ 97 लाख 38 हजार रूपये की स्वीकृति कराई गई। उसके साथ-साथ डिफेंस काॅरीडोर का निर्माण, डिफेंस एक्पो का आयोजन, रमाबाई पार्क फ्लाईओवर का निर्माण कार्य साथ ही हरौनी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आदि योजनायें चल रही हैं। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में किसान भाईयों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 29,202 किसान भाईयों को 46 करोड़ 18 लाख रूपये की सम्मान निधि मेरे द्वारा वितरित की गई। साथ ही साथ मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 296 रोगी लाभार्थियों को आर्थिक सहायता की धनराशि 5 करोड़ 5 लाख रूपये भी प्रदान की गई। निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत वित्तीस वर्ष 2020-2021 में कुल 7,952 लाभार्थियों को 4 करोड़ 77 लाख 12 हजार रूपये की पेंशन राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्य सुमंगला योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-2022 की प्रथम तिमाही में 522 लाभार्थियों को 9 लाख रूपये प्रदान किये गये। साथ ही साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-2022 में 124 लाभार्थियों को 14 लाख 24 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई। वृद्धा पेंशन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-2022 में 7,549 लाभार्थियों को 1 करोड़ 81 लाख 22 हजार 500 की धनराशि अवमुक्त कराई गई।
पंचायती राज द्वारा लगभग 2 करोड़ 8 लाख रूपये से भवन निर्माण, नाली खड़ंजा, इंटरलाॅकिंग तथा तालाब के रख-रखाव में व्यय किये गये। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 33 हजार 8 सौ 38 परिवारों में व्यक्तिगत शौचालय निर्मित किये गये। तथा 47 दिव्यांग शौचालय व 43 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में कराया गया।
नगर पंचायत बंथरा के द्वारा 6 करोड़ 2 लाख रूपये स्ट्रीटलाईट, सोलरलाईट, वाॅटरटैंकर, सफाई उपकरण, गौशाला निर्माण में व्यय किया गया इसके अतिरिक्त 15वां वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान से नगर पंचायत बंथरा में 558 स्ट्रीट लाईट मेरे द्वारा लगवाई गई है। विधायक निधि से 2017 से अबतक विधानसभा क्षेत्र सरोजनीनगर में कोविड के लिए 15 लाख रूपये तथा 8 पार्को के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 73 लाख 420 रूपये और तालाबों के सौन्दर्यीकरण के लिए 29 लाख 550 रूपये और मेडिकल उपचार हेतु 3 व्यक्तियों के लिए 4 लाख 620 रूपये और 246 स्थानों पर स्ट्रीटलाईट तथा एक स्थान पर ट्रांसफार्मर के लिए 1 करोड़ 71 लाख 620 रूपये, 42 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 93 लाख 990 रूपये, 4 विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए 44 लाख 930 रूपये अपने विधायक निधि से ये कार्य विधानसभा क्षेत्र सरोजनीनगर में कराये गये हैं, पार्टी अगर दोबारा मौका देती हैं तो इन्हीं सब मुद्दों को लेकर सरोजनीनगर विधानसभा से चुनाव मजबूती के साथ लडूंगी और हमें विश्वास हैं कि सरोजनीनगर की जनता फिर से हमें विधानसभा भेजने का काम करेंगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment