पुलिस महानिरीक्षक ने जन जागरूकता संगोष्ठी में दी जानकारी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी में मिशन शक्ति महिला सुरक्षा एवं यातायात माह के तत्वाधान में आरएस हयूमन वेलफेयर ट्रस्ट प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित वृहद जन जागरूकता संगोष्ठी प्राचार्य डा. बृजभानु सिंह की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी को मुख्य अतिथि प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ की सुरक्षा एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओ को तीव्रगति के साथ रोकने के लिए वीमेन पावर लाइन एवं मुख्यमंत्री द्वारा एन्टीरोमियो स्क्वायड का गठन यिा गया जिसके सकारात्मक परिणाम आए है और महिला अपराध में तेजी के साथ कमी आयी है। लोगो की जानमाल की सुरक्षा एवं आकस्मिक दुर्घटना से बचाव हेतु यातायात पखवारा पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा है और लोगो को यातायात नियमा के अनुपालन हेतु व्यापक जनजागरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लोगो को हेलमेट पहनने ड्राइविंग लाइसेन्स वाहन बीमा आदि नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा छात्रो को यातायात नियमो एवं महिला सुरक्षा के प्रति बने सख्त कानून के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बलरामपुर जनपद से मिशन शक्ति का शुभारम्भ कर महिलाओ की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बृजभानु सिंह ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। इसकी हर कीमत पर रक्षा होनी चाहिए और हम सब को स्वयं तथा दूसरो की सुरक्षा हेतु यातायात के नियमो का कड़ाई से पालन करना चाहिए और दूसरो को भी जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक लवलेश ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद में सराहनीय कार्य करने वाली महिला निरीक्षक एवं आरक्षियो को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार पांडेय, नपा अधिशासी अधिकारी प्रियंका तिवारी, श्रीमती रश्मि सिंह, डा. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डा. एसपी सिंह, दिनेश सिंह, अजय सिंह, रमेश बहादुर मौर्य, दिनेश कुमार, विनोद कुमार मौर्य, विनय सिंह, बालेन्दु भूषण सिंह, आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें