प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर मंडलीय धरना आयोजित किया गया। धरना नियत समय पर प्रारंभ हुआ धरने की अध्यक्षता संगठन के मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला ने और संचालन मंडलीय मंत्री अनुज कुमार पांडेय ने किया। धरना सभा को कुंज बिहारी मिश्रा, महेश दत्त शर्मा, रामचंद्र सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, चंद्रकांत शुक्ला, अनिल सिंह, जगदीश प्रसाद, पुष्पराज, आलोक शुक्ला आदि ने संबोधित किया। धरने को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री अनुज पांडेय वह मंडल अध्यक्ष रमेश शुक्ला ने कहा वर्तमान सरकार की नीतियां शिक्षकों कर्मचारियों के खिलाफ हैं वर्षों से लंबित मांगों का समाधान नहीं हो रहा है। संगठन 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन तथा सभी शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा तथा वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन दिलाने के लिए कटिबद्ध है। धरना में अनय प्रताप सिंह, वसीम अहमद सिद्दीकी, रविंद्र कुमार त्रिपाठी, सुयोग पांडे,जय प्रकाश शर्मा, इबादुर्रहमान, राजेश यादव, संजीव तिवारी, वेद प्रकाश भगत, श्रीमती मनोज मिश्रा श्रीमती श्वेता दुबे आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे धरने में मंडल के कोने-कोने से 700 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। धरने के बाद मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला और मंडली मंत्री अनुज कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि उप शिक्षा निदेशक नरेंद्र शर्मा को सौंपा। श्री शर्मा ने ज्ञापन लेने के बाद कहा स्थानीय समस्याओं का तुरंत निर्धारण किया जाएगा तथा इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री को तुरंत प्रेषित किया जाएगा। धरने में
कर्मचारी अधिकारी शिक्षक पेंशन अधिकार मंच तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े हुए अनेक कर्मचारी नेता भी उपस्थित रहे जिनमें विनोद पांडे, इंजीनियर बीके पांडे, श्याम सूरत पांडे आदि प्रमुख है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































