V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: ताजा खबरे

वांछित अभियुक्त को शंकरगढ पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकमित्र ब्यूरो शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज पेट्रोल पंप के पास से शंकरगढ़ पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली … Read more

मंडल स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता संपन्न

लोकमित्र ब्यूरो नैनी (प्रयागराज)। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वधान में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस प्रतियोगिता मे इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, आरएसी, मोटर मैकेनिक, रेस्टोरेंट, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, हेल्थ केयर ,वेल्डर इत्यादि प्रतियोगिता का … Read more

शुआट्स छात्रा का गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयन

लोकमित्र ब्यूरो नैनी (प्रयागराज)। सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स), प्रयागराज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा छात्र-छात्राओं को उच्च कोटि का प्रशिक्षण दियाजाता है परिणामस्वरूप राष्ट्रीय समारोह एवं कार्यक्रमों के शुआट्स के छात्र-छात्रायें चयनित होकर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। लगातार प्रत्येक वर्ष गणंतत्र दिवस परेड में शुआट्स छात्र-छात्रायें शामिल … Read more

क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने किया उद्घाटन

लोकमित्र ब्यूरो नैनी (प्रयागराज)। क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल एण्ड कॉलेज, हथिगन कर्मा, घूरपुर में वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक इंजी. … Read more

हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने स्थापित किए प्रतिमान

लोकमित्र ब्यूरो नैनी(प्रयागराज)। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज के पंचम दीक्षांत समारोह के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी प्रयागराज के इतिहास विभाग एवं दर्शनशास्त्र के मेधावी छात्र छात्राओं क्रमशः दाएं से बाएं पुष्पेश झा (स्वर्ण पदक) श्वेता सिंह ( कांस्य पदक) रूमा श्रीवास्तव (स्वर्ण पदक) एवं कोमल ओझा( रजत पदक) … Read more

लेड़ियारी मे धान खरीद के लिए किसानों की लगी लंबी कतार लोकमित्र ब्यूरो

लोकमित्र ब्यूरो लेड़ियारी (प्रयागराज)। नीबी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों के लगभग दस से ज्यादा ट्रैक्टर खड़े है। इस कड़कड़ाती ठंड मे किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। मंगलवार को धान की तौल हो रही थी। कुछ लोग देर से पहुंचने पर उनका नम्बर पीछे हो जाने से … Read more

कोहरे और गलन के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त

शमशेरगंज। दिसंबर माह का पहला पखवारा बीतते ही ठंड ने अपना कहर ढहाना शुरू कर दिया है। सोमवार से ही जनपद में  कोहरे और ठंड से गलन बढ़ जाने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। जहां पर रोड पर सुबह से ही मोटर गाड़ियों का आना जाना शुरू हो जाता था वहीं पर … Read more

जीआरपी के हत्थे चढ़ा चोर,मोबाइल मिला

प्रतापगढ़। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर अफजल को जीआरपी ने मंगलवार को प्लेटफार्म से धर दबोचा। उसके पास से चोरी का मोबाइल मिला है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था,पकड़ा गया। जीआरपी के अनुसार अमेठी डेढ़पसार, परशुरामपुर का रहने वाला अफजल ट्रेनों में चोरी की घटनाएं … Read more

पठान मूवी के विरोध में विहिप ने पुतला फूंका

कुण्डा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विहिप के केंद्रीय संरक्षक राजा उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर तथा विश्व हिन्दू परिषद् के लिए सेवा कार्य करने वाले डॉ शिवेशानन्द महाराज की अगुवाई में आज पठान मूवी को बैन करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को उपजिलाधिकारी कुण्डा के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।  ज्ञापन … Read more

राजेश पांडे को परशुराम सेना का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने किया खुशी का इजहार

 पट्टी। तहसील क्षेत्र के अशोकपुर गांव के रहने वाले समाजसेवी राजेश पांडे को परशुराम सेना का महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया जिस पर पट्टी नगर सहित उनके चाहने वाले तथा समर्थकों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया । पट्टी तहसील क्षेत्र के अशोकपुर गांव के रहने वाले राजेश पांडे मुंबई में रहकर भी … Read more

खेल से मिलती है अनुशासित होने की प्रेरणा: रिंकू सिंह परिहार

जिला पंचायत सदस्य ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन सांगीपुर, प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम के समीप कुम्भापुर ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह परिहार और आशुतोष प्रधान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।जिसमें रिंकू सिंह परिहार ने सिक्का उछाल के मैच को आरम्भ करने की … Read more

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आगजनी, बवाल

कई छात्र घायल पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इविवि परिसर प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार दोपहर बाद बवाल हो गया। इसमें हजारों की संख्या में छात्र शामिल हो गए। बवाल में कई छात्रों के घायल होने की सूचना है। घटना के पीछे पूर्व छात्र नेता को सुरक्षाकर्मियों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के अंदर जाने से … Read more

शिवपाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब गगनभेदी नारे से किया स्वागत

सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव के नेतृत्व में जनपद की सीमा में हुआ जोरदार स्वागत कुंडा में गुलशन के घर पी चाय, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव से की गुफ्तगू गुलशन यादव को दे गए चुनाव जीत का मंत्र कुंडा-प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री … Read more

स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन

प्रतापगढ़।साधुरी शिरोमणि इंटर कॉलेज धनसारी जेठवारा  में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण दिनांक 17 दिसंबर शनिवार से प्रारंभ होकर दिनांक 19 दिसंबर सोमवार तक बड़ी उत्सुकता के साथ प्रशिक्षक जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री संजीव कुमार शर्मा ,श्री विकास यादव, कुमारी सभा बानो , रक्षा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर प्रथम सोपान के समापन … Read more

अनियंत्रित कार बाजार में मारी टक्कर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल।

कुंडा प्रतापगढ़,  संग्रामगढ़,  स्थानीय बाजार में दोपहर एक अनियंत्रित कार बाजार में टक्कर मार दिया जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ में भर्ती कराया गया है जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर उसे एस आर एन प्रयागराज रेफर कर दिया गया संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र … Read more