V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लेड़ियारी मे धान खरीद के लिए किसानों की लगी लंबी कतार लोकमित्र ब्यूरो

लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। नीबी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों के लगभग दस से ज्यादा ट्रैक्टर खड़े है। इस कड़कड़ाती ठंड मे किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। मंगलवार को धान की तौल हो रही थी। कुछ लोग देर से पहुंचने पर उनका नम्बर पीछे हो जाने से दूसरे हफ्ते मे तौल कराने जाने की बात कही गई। जानकारी के अनुसार कुछ किसान अपनी नम्बर के पूर्व ही अनाज लदे टैक्टर लेकर खड़े किये है। उनका नौवें दिन नम्बर आया। बहरैचा के विजय कुमार ने बताया कि एक हफ्ते धान से अपना लदा ट्रैक्टर लेकर आया था। लेकिन बिक नही सका। जिसे खुले आसमान रहने से मजबूर है। इसी तरह लगभग दो दर्जन से ज्यादा काश्तकार धान से लदा हुआ ट्रैक्टर खड़ा करके कड़ाके की ठंड मे रात गुजार रहे है। वही धान क्रय केन्द्र प्रभारी मौजूद नही थे। यही स्थिति लेड़ियारी मे छह केन्द्र धान की खरीद के लिए बनाए गए है। बाकी अन्य साधन सहकारी समिति लेड़ियारी, कृषि उत्पादन मंडी समिति लेड़ियारी धान क्रय केंद्रों पर भीड़ नही है। दोपहर बाद एमओ कमलेश कुमार मौर्या लेड़ियारी स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे तो वहां धान की तौल हो रही थी। तहसीलदार कोरांव अनील वर्मा का कहना है कि प्रति दिन क्रय केंद्र पर जांच-पड़ताल की जा रही है। जिससे कोई अव्यवस्था न होने पाए। किसानों का पूरी तरह से धन को पारदर्शिता से खरीद किया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। नीबी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों के लगभग दस से ज्यादा ट्रैक्टर खड़े है। इस कड़कड़ाती ठंड मे किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। मंगलवार को धान की तौल हो रही थी। कुछ लोग देर से पहुंचने पर उनका नम्बर पीछे हो जाने से दूसरे हफ्ते मे तौल कराने जाने की बात कही गई। जानकारी के अनुसार कुछ किसान अपनी नम्बर के पूर्व ही अनाज लदे टैक्टर लेकर खड़े किये है। उनका नौवें दिन नम्बर आया। बहरैचा के विजय कुमार ने बताया कि एक हफ्ते धान से अपना लदा ट्रैक्टर लेकर आया था। लेकिन बिक नही सका। जिसे खुले आसमान रहने से मजबूर है। इसी तरह लगभग दो दर्जन से ज्यादा काश्तकार धान से लदा हुआ ट्रैक्टर खड़ा करके कड़ाके की ठंड मे रात गुजार रहे है। वही धान क्रय केन्द्र प्रभारी मौजूद नही थे। यही स्थिति लेड़ियारी मे छह केन्द्र धान की खरीद के लिए बनाए गए है। बाकी अन्य साधन सहकारी समिति लेड़ियारी, कृषि उत्पादन मंडी समिति लेड़ियारी धान क्रय केंद्रों पर भीड़ नही है। दोपहर बाद एमओ कमलेश कुमार मौर्या लेड़ियारी स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे तो वहां धान की तौल हो रही थी। तहसीलदार कोरांव अनील वर्मा का कहना है कि प्रति दिन क्रय केंद्र पर जांच-पड़ताल की जा रही है। जिससे कोई अव्यवस्था न होने पाए। किसानों का पूरी तरह से धन को पारदर्शिता से खरीद किया जाएगा।

Leave a Comment