लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज पेट्रोल पंप के पास से शंकरगढ़ पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक वांछित अभियुक्त थाना क्षेत्र में घूम रहा है। थानाध्यक्ष शंकरगढ़ ने पुलिस टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके से अमित जायसवाल पुत्र अनिल कुमार जयसवाल निवासी वार्ड नंबर 7 मोदीनगर शंकरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































