V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बारिश से खिले किसानों के चेहरे, सार्वजनिक संस्थानों में शुरू हुआ जलभराव

लालगंज,प्रतापगढ़ I मंगलवार की  शाम से हो रही बारिश से धान की फसल को लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे है। धान की रोपाई के बाद फसल की सिंचाई को लेकर इधर किसान खासे चिंतित देखे जा रहे थे। बिजली की आपूर्ति की दशा भी बदतर होने से किसानों को धान की पैदावार को लेकर सिंचाई के अभाव में नुकसान की आशंका परेशान किये हुए थी। दो दिनों की बारिश में खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे पर सकून देखा जा रहा है। हालाकि बारिश के चलते नगर क्षेत्र में सार्वजनिक संस्थानों में जल भराव की समस्या लोगों को जरूर हलाकान करने लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा तहसील परिसर में जलभराव होने से लोगों को कठिनाई का भी दर्द झेलना पड़ रहा है। माॅडल प्राथमिक विद्यालय के अंदर भी धीरे धीरे बरसात का पानी समस्या उत्पन्न करने की ओर है। नाली चोक लेने से कई सड़के भी आवागमन के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। बारिश शुरू होने से किसान जरूर मगन हो उठे है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज,प्रतापगढ़ I मंगलवार की  शाम से हो रही बारिश से धान की फसल को लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे है। धान की रोपाई के बाद फसल की सिंचाई को लेकर इधर किसान खासे चिंतित देखे जा रहे थे। बिजली की आपूर्ति की दशा भी बदतर होने से किसानों को धान की पैदावार को लेकर सिंचाई के अभाव में नुकसान की आशंका परेशान किये हुए थी। दो दिनों की बारिश में खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे पर सकून देखा जा रहा है। हालाकि बारिश के चलते नगर क्षेत्र में सार्वजनिक संस्थानों में जल भराव की समस्या लोगों को जरूर हलाकान करने लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा तहसील परिसर में जलभराव होने से लोगों को कठिनाई का भी दर्द झेलना पड़ रहा है। माॅडल प्राथमिक विद्यालय के अंदर भी धीरे धीरे बरसात का पानी समस्या उत्पन्न करने की ओर है। नाली चोक लेने से कई सड़के भी आवागमन के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। बारिश शुरू होने से किसान जरूर मगन हो उठे है।

Leave a Comment