लालगंज,प्रतापगढ़ I मंगलवार की शाम से हो रही बारिश से धान की फसल को लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे है। धान की रोपाई के बाद फसल की सिंचाई को लेकर इधर किसान खासे चिंतित देखे जा रहे थे। बिजली की आपूर्ति की दशा भी बदतर होने से किसानों को धान की पैदावार को लेकर सिंचाई के अभाव में नुकसान की आशंका परेशान किये हुए थी। दो दिनों की बारिश में खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे पर सकून देखा जा रहा है। हालाकि बारिश के चलते नगर क्षेत्र में सार्वजनिक संस्थानों में जल भराव की समस्या लोगों को जरूर हलाकान करने लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा तहसील परिसर में जलभराव होने से लोगों को कठिनाई का भी दर्द झेलना पड़ रहा है। माॅडल प्राथमिक विद्यालय के अंदर भी धीरे धीरे बरसात का पानी समस्या उत्पन्न करने की ओर है। नाली चोक लेने से कई सड़के भी आवागमन के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। बारिश शुरू होने से किसान जरूर मगन हो उठे है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें