उमस भरी गर्मी से मिली राहत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सप्ताह भर बाद गुरूवार को रिमझिम बारिश के साथ ही ठण्डी हवा चली। इससे लोगो को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वही शहर में जगह जगह कीचड़ हो जाने के कारण लोगो को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हवा संग आए बादलो ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। वही किसान भी उत्साहित दिखाई पड़े। बताते चले कि सप्ताह भर पूर्व ताउते तूफान के असर के कारण जिले में भी रिमझिम बरसात हुई थी। उस समय करीब दो दिनो तक वर्षा का क्रम बना रहने के कारण जहां शहर में जलजमाव व कीचड़ हो गया था। वही लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। बारिश के बाद हो रही तेज धूप के कारण उमसभरी गर्मी पड़ने लगी थी। लोग गर्मी से परेशान थे। उधर बुधवार को पुनः यास तूफान के प्रभाव से पुनः आसमान में बादल उमड़ने घुमड़ने लगे थे। गुरूवार को सुबह से ही आसमान मे बादलो का कब्जा था। साथ ही दोपहर बाद पुनः रिमझिम फुहारे पड़ने लगी। इसके बाद कई घण्टे तक फुहारे पड़ने का क्रम बना रहा। साथ ही ठण्डी हवा भी चलने लगी। इससे लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि फुहारे पड़ने के कारण शहर की सड़को एवं गलियो में किचकिच के साथ ही फिसलन भी बढ़ गई। इससे लोगो को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में भी बारिश होने के कारण ग्रामीण राहत महसूस कर रहे है। किसानो का कहना है कि यह बारिश सब्जी की खेती के लिए लाभदायक है। आसमान में अभी बादलो का कब्जा बना हुआ है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































