V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सेना के जवान पर दबंगों ने हमलाकर किया घायल

बाबा बेलखरनाथ धाम,प्रतापगढ़। देश की सेवा करने वाला सेना का जवान भी गांव में सुरक्षित नहीं है। बच्चों के छोटे से विवाद में दबंगों ने सेना के जवान पर हमला कर दिया।  कंधई थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर गांव निवासी आदित्य (18) पुत्र धर्मेन्द्र शुक्ल रविवार दोपहर लगभग 11रू30बजे गांव के कुछ बच्चों के साथ गांव स्थित बाग में क्रिकेट खेलने गया था।इसी बीच आरोप है कि पहले से खुन्नस खाए थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी रमेश कुमार, नितेश उर्फ सानू सहित आधा दर्जन युवक लाठी डंडा और लोहे का कटवासा लेकर पहुंचे आदित्य पर हमला बोल दिया।इस दौरान हल्ला गुहार पर सेना का जवान शिवम शुक्ला (30) पुत्र दुर्गा शंकर शुक्ल जब बचाने दौड़े तो आरोपित युवकों ने सेना के जवान पर लाठी डंडे और लोहे के कटवासे से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने आदित्य और सेना के जवान शिवम को उपचार और मेडिकल के लिए सीएचसी बाबाबेलखर नाथ धाम भेजा।एस ओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मारपीट में घायल सेना के जवान और एक अन्य युवक को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबा बेलखरनाथ धाम,प्रतापगढ़। देश की सेवा करने वाला सेना का जवान भी गांव में सुरक्षित नहीं है। बच्चों के छोटे से विवाद में दबंगों ने सेना के जवान पर हमला कर दिया।  कंधई थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर गांव निवासी आदित्य (18) पुत्र धर्मेन्द्र शुक्ल रविवार दोपहर लगभग 11रू30बजे गांव के कुछ बच्चों के साथ गांव स्थित बाग में क्रिकेट खेलने गया था।इसी बीच आरोप है कि पहले से खुन्नस खाए थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी रमेश कुमार, नितेश उर्फ सानू सहित आधा दर्जन युवक लाठी डंडा और लोहे का कटवासा लेकर पहुंचे आदित्य पर हमला बोल दिया।इस दौरान हल्ला गुहार पर सेना का जवान शिवम शुक्ला (30) पुत्र दुर्गा शंकर शुक्ल जब बचाने दौड़े तो आरोपित युवकों ने सेना के जवान पर लाठी डंडे और लोहे के कटवासे से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने आदित्य और सेना के जवान शिवम को उपचार और मेडिकल के लिए सीएचसी बाबाबेलखर नाथ धाम भेजा।एस ओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मारपीट में घायल सेना के जवान और एक अन्य युवक को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment