पुलिस पर मुकदमे में सुलह करने का दबाव का आरोप
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बारघाट दुबे पट्टी निवासी भूपेन्द्र यादव पुत्र मोतीलाल यादव ने भूमि में अवैध कब्जा रोकने पर दबंग पट्टीदारो पर पूरे परिवार को पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस पर मुकदमे में सुलह करने का दबाव डालने का भी आरोप है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करके न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बंध मंे पीड़ित का आरोप है कि उसके पट्टीदार दबंग व सरहंग किस्म के है। वह लोग आबादी की भूमि में कब्जा करके निर्माण करना चाहते है। इसी के चलते उक्त लोग विगत 13 अप्रैल को शाम लाठी, डण्डा, कुल्हाड़ी आदि लेकर दरवाजे पर आ धमके साथ ही आबादी की भूमि में जबरन कब्जा करने लगे। जब कब्जा करने से मना किया तो लाठी डण्डा व कुल्हाड़ी से परिजनो पर हमला कर दिया। साथ ही सभी की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहंुचे तो परिजनो की जान बच सकी। उनकी पिटाई से मां मीरा देवी, भाई महेन्द्र को गंभीर चोट आ गई। जाते समय आरोपियों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को दिया था। घायल मां एवं भाई का इलाज अभी भी हो रहा है। उधर पुलिस मामले में कार्रवाई की बजाय सुलह करने का दबाव बना रही है। साथ ही सुलह न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































