मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भगवतगंज में कलियुगी बहू ने ससुरालियो का जीना मुहाल कर रखा है। वह सास ससुर व पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित सांस ने उसके आतंक से निजात के लिए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भगवतगंज गांव निवासिनी सरोजा देवी 50 पत्नी राजेन्द्र गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके छोटे बेटे राहुल गुप्ता की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व रेखा देवी से हुई थी। उसने घर में आते ही परेशान करना शुरू कर दिया। वह आए दिन गाली गलौज तथा मारपीट करती रहती है। उसे तथा अपने पति की पिटाई करती है। विरोध करने पर पुलिस को बुलाकर जहां फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वही जान से मारने की धमकी भी देती है। उसकी कार्यप्रणाली से पूरा परिवार परेशान है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बहू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें