V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तमंचा समेत हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव हदिराही निवासी कृष्ण कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विगत 23 अप्रैल को चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही जीतेन्द्र वर्मा पुत्र नन्हे लाल वर्मा आदि ने मारपीट के दौरान फायर कर दिया था। इससे भाई वरूण तिवारी गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने मामले में नौ लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। लीलापुर पुलिस चैकी इंचार्ज वंशीधर राय ने मुखबिर की सूचना पर सगरासुंदरपुर में सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे हत्या के प्रयास के आरोपी जीतेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। जबकि सात अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव हदिराही निवासी कृष्ण कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विगत 23 अप्रैल को चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही जीतेन्द्र वर्मा पुत्र नन्हे लाल वर्मा आदि ने मारपीट के दौरान फायर कर दिया था। इससे भाई वरूण तिवारी गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने मामले में नौ लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। लीलापुर पुलिस चैकी इंचार्ज वंशीधर राय ने मुखबिर की सूचना पर सगरासुंदरपुर में सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे हत्या के प्रयास के आरोपी जीतेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। जबकि सात अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment