V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ऑक्सीजन मुहैया कराने वाले के खिलाफ मुकदमा

जौनपुर। दर्जन भर से अधिक मरीजों को खुद का ऑक्सीजन मुहैया कराकर उन्हे मौत के मुंह मेंजाने से रोकने का प्रयास करने वाले  युवक को समाज सेवा करना भारी पड़ गया।  जिला अस्पताल प्रशासन ने उसके खिलाफ  कोतवाली में कई सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं  मुकदमा दर्ज कराया है।   यह मामला मीडिया द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाये जाने के बाद उन्होंने जाँच कराने की बात कही है। ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों का ताता लग गया , अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मरीजों का इलाज समय पर नहीं हो पा रहा था , मरीजों को जमीन पर कराहते  देख  रितेश कुमार अग्रहरि उर्फ विक्की निवासी अहियापुर   प्राइवेट एबुलेंस संचालक   खुद अपने स्तर से ऑक्सीजन की व्यवस्था करके मरीजों को ऑक्सीजन देने लगा। विक्की के अनुसार उसने दो दर्जन मरीजों को ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाया था। यह खबर जब सोशल मीडिया पर  वायरल हुआ तो जिला अस्पताल प्रशासन की कलई खुल गई , अपनी किरकिरी होने से नाराज सीएमएस ने देर शाम नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। युवक की तलाश पुलिस कर रही है। लोगों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायार जाना चाहिए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। दर्जन भर से अधिक मरीजों को खुद का ऑक्सीजन मुहैया कराकर उन्हे मौत के मुंह मेंजाने से रोकने का प्रयास करने वाले  युवक को समाज सेवा करना भारी पड़ गया।  जिला अस्पताल प्रशासन ने उसके खिलाफ  कोतवाली में कई सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं  मुकदमा दर्ज कराया है।   यह मामला मीडिया द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाये जाने के बाद उन्होंने जाँच कराने की बात कही है। ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों का ताता लग गया , अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मरीजों का इलाज समय पर नहीं हो पा रहा था , मरीजों को जमीन पर कराहते  देख  रितेश कुमार अग्रहरि उर्फ विक्की निवासी अहियापुर   प्राइवेट एबुलेंस संचालक   खुद अपने स्तर से ऑक्सीजन की व्यवस्था करके मरीजों को ऑक्सीजन देने लगा। विक्की के अनुसार उसने दो दर्जन मरीजों को ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाया था। यह खबर जब सोशल मीडिया पर  वायरल हुआ तो जिला अस्पताल प्रशासन की कलई खुल गई , अपनी किरकिरी होने से नाराज सीएमएस ने देर शाम नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। युवक की तलाश पुलिस कर रही है। लोगों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायार जाना चाहिए।

Leave a Comment