V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

साइकिल का पंचर बनवाने आए अधेड़ को पीटा

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कूल्हीपुर में साइकिल का पंचर बनवाने आए अधेड़ को दुकानदार ने रंजिशन पीटकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से अन्यत्र ले जाया गया है। कूल्हीपुर गांव निवासी मदन लाल 50 पुत्र महेश आज दोपहर कही से साइकिल द्वारा घर लौट रहा था। जब वह गांव पहुंचा तो उसकी साइकिल पंचर हो गई। उसने गांव निवासी विमल व सोनू की दुकान पर जाकर साइकिल का पंचर बनाने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर रंजिशन उक्त दोनो ने मदनलाल को लात व घूसो से पीटकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज एवं मेडिकल के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कूल्हीपुर में साइकिल का पंचर बनवाने आए अधेड़ को दुकानदार ने रंजिशन पीटकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से अन्यत्र ले जाया गया है। कूल्हीपुर गांव निवासी मदन लाल 50 पुत्र महेश आज दोपहर कही से साइकिल द्वारा घर लौट रहा था। जब वह गांव पहुंचा तो उसकी साइकिल पंचर हो गई। उसने गांव निवासी विमल व सोनू की दुकान पर जाकर साइकिल का पंचर बनाने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर रंजिशन उक्त दोनो ने मदनलाल को लात व घूसो से पीटकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज एवं मेडिकल के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।

Leave a Comment