Logo

मिशन शक्ति के तहत स्वंय सहायता समूहों को विधायक ने बांटा चेक

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में विश्वास एवं विकास से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के विकास खण्ड शिवगढ में मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा एवं सम्मान अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा जी ने उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत महिला उत्थान में सक्रिय भूमिका निभा रहे महिला स्वयं सहायता समूहों को स्थाई आजीविका संवर्धन हेतु कुल 7,35,000- रुपये का चेक वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के के कुशल मार्ग दर्शन में आज सम्पूर्ण प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। पूर्व की सरकारों में महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था जबकी नारी सुरक्षा की दृष्टि से मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से महिलाओं के प्रति अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सका। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, उप जिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव, खण्ड विकास अधिकारी प्रतीक सिंह,अजय ओझा, नीरज ओझा, बद्री गुप्ता, अंशू सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.