🔔 यह भी पढ़ें...
ब्राह्मण महाकुंभ में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मंदिरों की कोई जमीन कलेक्टर नीलाम नहीं करेगा, पुजारी ही नीलाम करेंगे
भोपाल। ब्राह्मण महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि दुनिया आज एक है तो ब्राह्मण समाज के कारण है। हमारी संस्कृति और परंपरा को बचाकर रखने का काम ब्राह्मणों ने क्रिया है। दुनिया को मंत्र देने वाले ब्राह्मण हैं। रबींद्र नाथ टैगोर, आर्यभट्ट भी ब्राह्मण थे। उन्होंने कहा कि भोपाल में ब्राह्मण समाज को उपलब्धता की आधार पर जमीन दी जाएगी। पुजारियों को पांच हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। निर्धन ब्राह्मण परिवार के एक बच्चे की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। भगवान परशुराम जयंती (प्राकट्य उत्सव) पर प्रदेश में शासकीय अवकाश रहेगा। इसके साथ सीएम ने यह घोषणा भी की कि संस्कृत के छात्रावासी पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को आठ हजार रुपए और 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हम पहले भी कह चुके हैं कि पाठ्य पुस्तकों में भगवान परशुराम जी की गाथा पढ़ाई जाएगी।
लव चल सकता है, लेकिन जिहाद नहीं
सीएम शिवराज के तेवर लव जिहाद को लेकर सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में लव तो चल सकता है, लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। इस तरह की हरकत करने वाले पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिए जाएंगे। यह मैं वचन देता हूं। ऐसी चीजें हम मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होने देंगे। इसके पहले द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सभी ब्राह्मण मुट्ठी की तरह बंधे हुए हैं। यह कहना गलत है कि उनमें बिखराव है। ब्राह्मण जहां जाएंगे, दुनिया उधर जाएगी। उन्होंने संकल्प दिलाया कि कोई ब्राह्मण एक-दूसरे की निंदा नहीं करेगा। ब्राह्मणों के आचरण में कमी आई है, उसे ठीक करना होगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा काकाजी,का. अध्यक्ष राम नारायण अवस्थी ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव एवं अतिरिक्त संगठन प्रभारी शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” सहित तमाम ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्ष महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित लाखों तादात में विप्र उपस्थित थे। सुरेश पचौरी ने कहा ब्राह्मण वह है जो ब्रह्म को जाने। वह अच्छे आचरण का द्योतक है। उन्होंने कहा सभी ब्राह्मणों को एक होने की जरूरत है। विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि धर्म, संस्कृति और अध्यात्म को बचाकर रखने काम ब्राह्मणों का है।



उत्तरप्रदेश










शेयर करें







































































