V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हापुड़ के अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में गरजे राजस्व परिषद के अधिवक्ता

प्रयागराज। बार काउंसिल ऑफ उ०प्र० के आवाहन पर राजस्व परिषद बार एसोसिएशन प्रयागराज के द्वारा आज शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष नारायण शर्मा के नेतृत्व में चार सूत्रीय ज्ञापन सदस्य न्यायिक प्रभारी आई०ए०एस० साहब सिंह  को दिया गया। ज्ञापन में बार एसोसिएशन बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के द्वारा सदस्य न्यायिक प्रभारी के माध्यम से बताया कि जनपद हापुड़ में अधिवक्ताओं के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करने वाले कर्मचारी एवं अधिकारियों को बरखास्त करने की मांग। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय अधिवक्ताओं की कार्य समाप्त करने के आदेश को बहाल करें।  उ०प्र० के विभिन्न बार एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्यवाही की समाप्त करें। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की भी मांग की गयी। धरना प्रदर्शन के दौरान महासचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं सत्येन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कल्लन उर्फ विजयशंकर तिवारी हरिश्चन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार संतोष कुमार तिवारी, नवीन कुमार पाण्डेय, आर०के० यादव ए०पी० सिंह, शरद कुमार पाण्डेय, अम्बुज श्रीवास्तव, मनीष कुमार पाण्डेय, डा बाल कृष्ण पाण्डेय, राज किशोर पाण्डेय, यादवेन्द्र पाण्डेय, गिरीश सोनकर, पंकज कुमार श्रीवास्तव, लाल बहादुर यादव आदि सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।