V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीनी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे महिला समेत तीन घायल, दो रेफर

पट्टी,प्रतापगढ़। जमीनी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे महिला समेत तीन घायल दो की हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर। कंधई थाना क्षेत्र के कंधई हनुमानगंज में जमीनी रंजिश को लेकर सोमवार की सुबह मारपीट हो गई, इस मारपीट में 3 लोगों को चोटे आई है जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कंधई हनुमानगंज के रहने वाले सिराज अहमद का आरोप है कि उन्होंने अपनी आबादी की जमीन में पिलर गाड़ कर उसमें अपनी चारपाई व अन्य सामान को रखकर कब्जा कर रखा था जिसको सोमवार की सुबह उसके पड़ोसी रामप्यारे,सुरेंद्र कुमार व उसके घर की महिलाएं तोड़ने और गिराने लगे जिसका विरोध उसने किया तो आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके घर की महिलाओं के साथ मिलकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी आरोप है कि इस मारपीट में सिराज के बेटे के गले की हड्डी के साथ हाथ टूट गया है तथा स्तर से सर भी फट गया है जबकि उसकी पत्नी के सर में गंभीर चोट लगी है उसे भी लाठी डंडे से पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएससी बाबा बेलखरनाथ धाम भेजा  जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिराज के बेटे व पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि पुलिस ने सिराज व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पट्टी,प्रतापगढ़। जमीनी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे महिला समेत तीन घायल दो की हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर। कंधई थाना क्षेत्र के कंधई हनुमानगंज में जमीनी रंजिश को लेकर सोमवार की सुबह मारपीट हो गई, इस मारपीट में 3 लोगों को चोटे आई है जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कंधई हनुमानगंज के रहने वाले सिराज अहमद का आरोप है कि उन्होंने अपनी आबादी की जमीन में पिलर गाड़ कर उसमें अपनी चारपाई व अन्य सामान को रखकर कब्जा कर रखा था जिसको सोमवार की सुबह उसके पड़ोसी रामप्यारे,सुरेंद्र कुमार व उसके घर की महिलाएं तोड़ने और गिराने लगे जिसका विरोध उसने किया तो आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके घर की महिलाओं के साथ मिलकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी आरोप है कि इस मारपीट में सिराज के बेटे के गले की हड्डी के साथ हाथ टूट गया है तथा स्तर से सर भी फट गया है जबकि उसकी पत्नी के सर में गंभीर चोट लगी है उसे भी लाठी डंडे से पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएससी बाबा बेलखरनाथ धाम भेजा  जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिराज के बेटे व पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि पुलिस ने सिराज व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया है।

Leave a Comment