V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मनरेगा संविदा कर्मियों ने निकाली वाराणसी से नई दिल्ली तक पदयात्रा रैली

प्रधानमंत्री को नई दिल्ली में सौंपेंगे ज्ञापन
कुंडा बाबागंज में पद यात्रियों का किया भव्य स्वागत
कुंडा-प्रतापगढ़ । अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली के आवाहन पर मैनपुरी जिला अध्यक्ष परशुराम के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से नई दिल्ली तक पदयात्रा का कार्यक्रम पांचवे जारी रहा। जहां प्रतापगढ़ जनपद के बाबागंज तथा कुंडा क्षेत्र में पहुंचने पर मनरेगा के संविदा कर्मचारियों ने पदयात्रा में शामिल होकर दिल्ली जा रहे रैली में शामिल पदाधिकारियों का हौसला आफजाई करते हुए रैली का समर्थन किया। कुंडा से मानिकपुर की तरफ दिल्ली जाते समय मवई रेलवे फाटक के पास पदयात्रा का कवरेज कर रहे पत्रकार शहबाज खान से रूबरू होते हुए कहा कि मनरेगा विश्व की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। 15 वर्ष पूर्व मनरेगा में संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। लेकिन आज तक सिर्फ मानदेय पर ही काम कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार कर्मचारियों कि मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। हमारी पदयात्रा प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार से अपनी जायज मांग करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। मनरेगा के संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। जिससे उनका व उनके परिजनों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रधानमंत्री को नई दिल्ली में सौंपेंगे ज्ञापन
कुंडा बाबागंज में पद यात्रियों का किया भव्य स्वागत
कुंडा-प्रतापगढ़ । अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली के आवाहन पर मैनपुरी जिला अध्यक्ष परशुराम के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से नई दिल्ली तक पदयात्रा का कार्यक्रम पांचवे जारी रहा। जहां प्रतापगढ़ जनपद के बाबागंज तथा कुंडा क्षेत्र में पहुंचने पर मनरेगा के संविदा कर्मचारियों ने पदयात्रा में शामिल होकर दिल्ली जा रहे रैली में शामिल पदाधिकारियों का हौसला आफजाई करते हुए रैली का समर्थन किया। कुंडा से मानिकपुर की तरफ दिल्ली जाते समय मवई रेलवे फाटक के पास पदयात्रा का कवरेज कर रहे पत्रकार शहबाज खान से रूबरू होते हुए कहा कि मनरेगा विश्व की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। 15 वर्ष पूर्व मनरेगा में संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। लेकिन आज तक सिर्फ मानदेय पर ही काम कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार कर्मचारियों कि मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। हमारी पदयात्रा प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार से अपनी जायज मांग करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। मनरेगा के संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। जिससे उनका व उनके परिजनों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Leave a Comment