V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बीआरसी में शिक्षकों ने दिया धरना, बीईओ को सौंपा ज्ञापन

लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। ब्लाक संसाधन केंद्र होलागढ़ में जूनियर स्कूल के शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना दिया।इसके बाद नई पेंशन योजना के तहत जबरन कटौती करने के खिलाफ बीईओ लालजी शर्मा को ज्ञापन सौंप कर मामले का निस्तारण करने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ होलागढ़ के ब्लाक अध्यक्ष बिम्बेश त्रिपाठी  के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बी आर सी होलागढ़ पर किया। बता दें कि 30 दिसम्बर को बी आर सी होलागढ़ पर नवीन पेंशन योजना में जबरदस्ती कटौती एवं उक्त स्कीम को मनमानी तरीके से थोपे जाने के विरोध में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा को दिया गया। इस मौके पर राकेश मिश्र नगरहा, बालकृष्ण शुक्ल, संजय शर्मा, प्रवीण पटेल, रामपाल सरोज,हरीलाल, राजीव तिवारी जितेन्द्र पांडेय, राकेश तिवारी, विद्यासागर श्रीवास्तव आदि सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। ब्लाक संसाधन केंद्र होलागढ़ में जूनियर स्कूल के शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना दिया।इसके बाद नई पेंशन योजना के तहत जबरन कटौती करने के खिलाफ बीईओ लालजी शर्मा को ज्ञापन सौंप कर मामले का निस्तारण करने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ होलागढ़ के ब्लाक अध्यक्ष बिम्बेश त्रिपाठी  के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बी आर सी होलागढ़ पर किया। बता दें कि 30 दिसम्बर को बी आर सी होलागढ़ पर नवीन पेंशन योजना में जबरदस्ती कटौती एवं उक्त स्कीम को मनमानी तरीके से थोपे जाने के विरोध में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा को दिया गया। इस मौके पर राकेश मिश्र नगरहा, बालकृष्ण शुक्ल, संजय शर्मा, प्रवीण पटेल, रामपाल सरोज,हरीलाल, राजीव तिवारी जितेन्द्र पांडेय, राकेश तिवारी, विद्यासागर श्रीवास्तव आदि सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Comment