पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अंधेरा बना हादसे की वजह
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जरा सी चूक कभी जानलेवा बन जाती है। थाना क्षेत्र के मेड़रा गांव में गुरुवार सुबह कुछ इसी तरह घटना हुई, जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गयी। हुआ यह कि भोर में शौच क्रिया के लिए निकला अधेड़ व्यक्ति अंधेरे की वजह कुंएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार मेड़रा टेमई का पूरा गांव का गणेश पटेल (40) पुत्र स्वर्गीय मटरू पटेल गुरुवार सुबह शौच क्रिया के लिए खेत की ओर निकला था, अंधेरा होने के कारण वह गांव के बाहर खुले कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर घर नही लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी।काफी देर के बाद पता चला कि वह कुंएं में गिर गया है।घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने उस अधेड़ को कुंए से निकाला तो उसकी मौत हो गयी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे से पूरा परिवार गमगीन है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































