V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कुंए में गिरने से अधेड़ की मौत

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अंधेरा बना हादसे की वजह
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जरा सी चूक कभी जानलेवा बन जाती है। थाना क्षेत्र के मेड़रा गांव में गुरुवार सुबह कुछ इसी तरह  घटना हुई, जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गयी। हुआ यह कि भोर में शौच क्रिया के लिए निकला अधेड़  व्यक्ति अंधेरे की वजह कुंएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गयी है।  जानकारी के अनुसार मेड़रा टेमई का पूरा गांव का गणेश पटेल (40) पुत्र स्वर्गीय मटरू पटेल गुरुवार सुबह शौच क्रिया के लिए खेत की ओर निकला था, अंधेरा होने के कारण वह गांव के बाहर खुले कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर घर नही लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी।काफी देर के बाद पता चला कि वह कुंएं में गिर गया है।घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने उस अधेड़ को कुंए से निकाला तो उसकी मौत हो गयी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे से पूरा परिवार गमगीन है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अंधेरा बना हादसे की वजह
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जरा सी चूक कभी जानलेवा बन जाती है। थाना क्षेत्र के मेड़रा गांव में गुरुवार सुबह कुछ इसी तरह  घटना हुई, जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गयी। हुआ यह कि भोर में शौच क्रिया के लिए निकला अधेड़  व्यक्ति अंधेरे की वजह कुंएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गयी है।  जानकारी के अनुसार मेड़रा टेमई का पूरा गांव का गणेश पटेल (40) पुत्र स्वर्गीय मटरू पटेल गुरुवार सुबह शौच क्रिया के लिए खेत की ओर निकला था, अंधेरा होने के कारण वह गांव के बाहर खुले कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर घर नही लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी।काफी देर के बाद पता चला कि वह कुंएं में गिर गया है।घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने उस अधेड़ को कुंए से निकाला तो उसकी मौत हो गयी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे से पूरा परिवार गमगीन है।

Leave a Comment