V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दहेज हत्या में दो और गिरफ्तार

लोकमित्र ब्यूरो
कोराव (प्रयागराज)। खीरी थाना क्षेत्र ग्राम पनासी पटेहरा खीरी में नव विवाहिता की गत दिवस हुई दहेज हत्या में आरोपी बनाए गए छ आरोपियों में से बाकी बचे तीन में से दो को उप पुलिस अधीक्षक मेजा विवेचनाधिकारी के निर्देश पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि उक्त गांव में एक वर्ष पूर्व ब्याही गई आरती पुत्री जगपति प्रसाद ग्राम मझिगवा पवारी की लाश बीते दिवस फंदे से लटकी मिली थी। जिसमें पति रामबाबू,जेठ शिवबाबू,ससुर बृजलाल,सास सावित्री देवी,और जेठानी तथा हत्या अभियुक्तों के  एक खजुरी कोरांव के रिश्तेदार सहित कुल छ लोग नामजद हुए हैं। जिसमें तीन लोग पति सास ससुर तत्काल  14 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे, शेष आरोपी शिव बाबू और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को लालतारा चौराहे के निकट शनिवार को गिरफ्तार कर लियाऔर खीरी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 242/2022 धारा 498ए,304 बी और डीपी एक्ट धारा 3/4 धारा 506आईपीसी के तहत जेल भेज दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
कोराव (प्रयागराज)। खीरी थाना क्षेत्र ग्राम पनासी पटेहरा खीरी में नव विवाहिता की गत दिवस हुई दहेज हत्या में आरोपी बनाए गए छ आरोपियों में से बाकी बचे तीन में से दो को उप पुलिस अधीक्षक मेजा विवेचनाधिकारी के निर्देश पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि उक्त गांव में एक वर्ष पूर्व ब्याही गई आरती पुत्री जगपति प्रसाद ग्राम मझिगवा पवारी की लाश बीते दिवस फंदे से लटकी मिली थी। जिसमें पति रामबाबू,जेठ शिवबाबू,ससुर बृजलाल,सास सावित्री देवी,और जेठानी तथा हत्या अभियुक्तों के  एक खजुरी कोरांव के रिश्तेदार सहित कुल छ लोग नामजद हुए हैं। जिसमें तीन लोग पति सास ससुर तत्काल  14 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे, शेष आरोपी शिव बाबू और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को लालतारा चौराहे के निकट शनिवार को गिरफ्तार कर लियाऔर खीरी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 242/2022 धारा 498ए,304 बी और डीपी एक्ट धारा 3/4 धारा 506आईपीसी के तहत जेल भेज दिया।

Leave a Comment