मेजा कताई मिल के मजदूरों का अल्टीमेटम, किसी भी अप्रिय घटना का जिम्मेदार होगा प्रशासन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। मेजा कताई मिल मजदूर संघ के मंत्री राम प्रताप पांडेय ने उपजिलाधिकारी मेजा के जरिए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को एक मांग सौंपकर कहा कि यदि 15 दिन में श्रमिकों की त्रिपक्षीय वार्ता नहीं कराई जाती तो हम सब 19 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान कोई भी दिक्कतें होगीं तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। मेजा कताई मिल मजदूर संघ बीते 16 अगस्त से तहसील मुख्यालय मेजा में विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह आंदोलन चला रहा है।संघ नेता राम प्रताप पांडेय और रघुनंदन गुप्ता की अगुआई में चल रहे आंदोलन के सम्बंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर बीते 24 वर्ष से बन्द पड़ी कताई मिल चालू किए जाने की मांग की है।इस बीच आंदोलन स्थल पर पहुंचे भाजपा नेता योगेश शुक्ल को मांग पत्र सौंपा गया था।इस मुद्दे पर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आस्वाशन भी दिया है। हक के लिए करो या मरो की लड़ाई लड़ने वाले श्रमिकों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है।प्रदेश सरकार की उपेक्षा ने उनके तेवर तल्ख हैं और कहा कि यदि इस पखवारे में त्रिपक्षीय वार्ता नही कराई गई तो आगे भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी को भेजे गए रिमाइंडर में श्रमिक नेताओं ने भूख हड़ताल की धमकी देते हुए लिखा है कि स्थान और तिथि की जानकारी दी जाएगी।यह हड़ताल जनप्रतिनिधियों के आवास और सरकारी दफ्तरों के सामने होगी।उन्होंने धमकी दी है कि इस बीच कोई भी अप्रिय घटना होगी तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें




































































