V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

करंट लगने से युवक की मौत

जेठवारा।  थाना क्षेत्र के हारी का पुरवा निवासी विनोद कुमार यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र रामनरेश यादव आज सुबह अपने धान के खेत में यूरिया का छिड़काव कर रहा था। खेत के ऊपर से गई विद्युत लाइन का तार टूट कर खेत में गिरा था अचानक उसका पैर तार पर पड़ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और खेत में ही गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़ कर उसे खेत से बाहर निकाले और डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो मासूम बच्चों के पिता विनोद कुमार की अचानक मौत की घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण वह तार कई दिनों से टूट कर लटक रहा था।और रात में हुई बारिश के कारण खेत में गिर गया था।सूचना पर पहुंची जेठवारा पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जेठवारा।  थाना क्षेत्र के हारी का पुरवा निवासी विनोद कुमार यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र रामनरेश यादव आज सुबह अपने धान के खेत में यूरिया का छिड़काव कर रहा था। खेत के ऊपर से गई विद्युत लाइन का तार टूट कर खेत में गिरा था अचानक उसका पैर तार पर पड़ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और खेत में ही गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़ कर उसे खेत से बाहर निकाले और डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो मासूम बच्चों के पिता विनोद कुमार की अचानक मौत की घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण वह तार कई दिनों से टूट कर लटक रहा था।और रात में हुई बारिश के कारण खेत में गिर गया था।सूचना पर पहुंची जेठवारा पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

Leave a Comment