जेठवारा। थाना क्षेत्र के हारी का पुरवा निवासी विनोद कुमार यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र रामनरेश यादव आज सुबह अपने धान के खेत में यूरिया का छिड़काव कर रहा था। खेत के ऊपर से गई विद्युत लाइन का तार टूट कर खेत में गिरा था अचानक उसका पैर तार पर पड़ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और खेत में ही गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़ कर उसे खेत से बाहर निकाले और डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो मासूम बच्चों के पिता विनोद कुमार की अचानक मौत की घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण वह तार कई दिनों से टूट कर लटक रहा था।और रात में हुई बारिश के कारण खेत में गिर गया था।सूचना पर पहुंची जेठवारा पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































