V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

झमाझम बारिश से किसानों में खुशी की लहर , धान की रोपाई में आई तेजी

मिल्कीपुर- अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश से जहां खेत में पानी हो जाने से किसान धान की रोपाई कराने के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं।लोगों को आने जाने वाले मार्गो (सड़कों) पर भी जगह-जगह पानी भर गया और कीचड़ भी फैला नजर आ रहा है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में यह काफी गिरावट दर्ज की गई। उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई की तैयारी के लिए किसानों ने खेतों में जी तोड़ काम शुरू कर दिया है।दो दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। अमानीगंज, खंडासा, कुमारगंज, बहादुरगंज ,देवगांव, चिलबिली , धरमगंज, हैरिग्टनगंज,कुचेरा बाजार, बारून बाजार, शाहगंज में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई।बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपाई को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। दरअसल किसानों का 15 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही थी। कुछ किसानों की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। जिसे बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने मे लगे थे, लेकिन अब किसान की धान की नर्सरी मौसमी बारिश पाने के चलते जल्द तैयार होगी और किसान धान की रोपाई शुरू कर देंगे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है 2 जुलाई तक ऐसे ही बारिश होती रहेगी फिलहाल किसान अपनी खेती की तैयारी में जुट जाएं और समय से फसलों की बुवाई के साथ-साथ धान की रोपाई भी कर ले।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर- अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश से जहां खेत में पानी हो जाने से किसान धान की रोपाई कराने के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं।लोगों को आने जाने वाले मार्गो (सड़कों) पर भी जगह-जगह पानी भर गया और कीचड़ भी फैला नजर आ रहा है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में यह काफी गिरावट दर्ज की गई। उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई की तैयारी के लिए किसानों ने खेतों में जी तोड़ काम शुरू कर दिया है।दो दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। अमानीगंज, खंडासा, कुमारगंज, बहादुरगंज ,देवगांव, चिलबिली , धरमगंज, हैरिग्टनगंज,कुचेरा बाजार, बारून बाजार, शाहगंज में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई।बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपाई को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। दरअसल किसानों का 15 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही थी। कुछ किसानों की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। जिसे बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने मे लगे थे, लेकिन अब किसान की धान की नर्सरी मौसमी बारिश पाने के चलते जल्द तैयार होगी और किसान धान की रोपाई शुरू कर देंगे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है 2 जुलाई तक ऐसे ही बारिश होती रहेगी फिलहाल किसान अपनी खेती की तैयारी में जुट जाएं और समय से फसलों की बुवाई के साथ-साथ धान की रोपाई भी कर ले।

Leave a Comment