अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2022 की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए शासन द्वारा कार्यक्रम चलाये जाते है, जिसके क्रम में पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुष्ठ उन्मूलन अभियान पखवाड़ा 30 जनवरी 2022 से शुरू किया जायेगा जो 13 फरवरी 2022 तक चलाया जायेगा। यह अभियान सभी विकासखण्डों, सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा। इसका उद्देश्य कुष्ठ रोगियों की पहचान करते हुये उसका इलाज करना तथा कुष्ठ को पूर्ण रूप से समाप्त करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अभियान की सफलता हेतु सबसे पहले कुष्ठ रोगियों के चिन्हीकरण या पता लगाने पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायत राज, बाल विकास, समाज कल्याण, शिक्षा आदि विभाग के ग्रामीण स्तरीय कर्मचारियों को सहयोग करने का निर्देश दिया। इसमें विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग, आशा बहुएं एवं अन्य ग्रामीण स्तरीय कार्यकर्ता है। इस बैठक में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि जनपद स्तर से ग्राम स्तर तक इस अभियान को चलाया जायेगा तथा इसमें स्वयंसेवी संगठनों, पैरा मेडिकल स्टाफ, एएनएम आदि के भी सहयोग लिये जा रहे है। नगरीय क्षेत्र में एनजियो रोटरी क्लब आदि से भी सहयोग लिया जा रहा है। इसमें जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में निगरानी किया जायेगा तथा आवश्यक गतिरोधों को दूर किया जायेगा। विकासखण्ड एवं अधीक्षक स्तर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा कार्यक्रमों की निगरानी करते हुये ग्राम पंचायत स्तर पर इसको सफल बनाया जायेगा तथा इसकी रिपोर्टिंग सिस्टम सूचना को नियमित रूप से संकलित कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। 30 जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा लगभग 11 बजे इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा तथा ऐसा ही कार्यक्रम ग्रामीण स्तरों पर भी किया जायेगा। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0अजय राजा, जिला अस्पतालों के अधीक्षक गण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी एवं जिला स्तरीय, समाज कल्याण, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कुष्ठ रोगियों के बेहतर इलाज एवं उनके सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा कुष्ठ उन्मूलन अभियान सम्बंधी घोषणा की भी जानकारी दी गयी। हम सभी अयोध्या जनपद के लोग और जिला प्रशासन इस आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह घोषणा करते है कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नही करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत एवं सामुदायिक रूप से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कोविड टीकाकरण की भी समीक्षा की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के जो भी सेसन चलाये जा रहे है उसकी शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित किया जाय तथा प्रथम डोज को 100 प्रतिशत तथा द्वितीय डोज को लगभग 80 प्रतिशत के आसपास करने की कार्यवाही किया जाय। निर्वाचन के कार्यो में जिन कार्मिकों को डियुटी लगायी जा रही है तथा विभाग द्वारा जो सूचना भेजी गयी है उसमें शत प्रतिशत द्वितीय डोज बैक्सीनेशन का पूरा किया जाय।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

कुष्ठ जागरूकता अभियान हुई समीक्षा
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2022 की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए शासन द्वारा कार्यक्रम चलाये जाते है, जिसके क्रम में पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुष्ठ उन्मूलन अभियान पखवाड़ा 30 जनवरी 2022 से शुरू किया जायेगा जो 13 फरवरी 2022 तक चलाया जायेगा। यह अभियान सभी विकासखण्डों, सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा। इसका उद्देश्य कुष्ठ रोगियों की पहचान करते हुये उसका इलाज करना तथा कुष्ठ को पूर्ण रूप से समाप्त करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अभियान की सफलता हेतु सबसे पहले कुष्ठ रोगियों के चिन्हीकरण या पता लगाने पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायत राज, बाल विकास, समाज कल्याण, शिक्षा आदि विभाग के ग्रामीण स्तरीय कर्मचारियों को सहयोग करने का निर्देश दिया। इसमें विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग, आशा बहुएं एवं अन्य ग्रामीण स्तरीय कार्यकर्ता है। इस बैठक में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि जनपद स्तर से ग्राम स्तर तक इस अभियान को चलाया जायेगा तथा इसमें स्वयंसेवी संगठनों, पैरा मेडिकल स्टाफ, एएनएम आदि के भी सहयोग लिये जा रहे है। नगरीय क्षेत्र में एनजियो रोटरी क्लब आदि से भी सहयोग लिया जा रहा है। इसमें जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में निगरानी किया जायेगा तथा आवश्यक गतिरोधों को दूर किया जायेगा। विकासखण्ड एवं अधीक्षक स्तर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा कार्यक्रमों की निगरानी करते हुये ग्राम पंचायत स्तर पर इसको सफल बनाया जायेगा तथा इसकी रिपोर्टिंग सिस्टम सूचना को नियमित रूप से संकलित कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। 30 जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा लगभग 11 बजे इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा तथा ऐसा ही कार्यक्रम ग्रामीण स्तरों पर भी किया जायेगा। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0अजय राजा, जिला अस्पतालों के अधीक्षक गण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी एवं जिला स्तरीय, समाज कल्याण, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कुष्ठ रोगियों के बेहतर इलाज एवं उनके सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा कुष्ठ उन्मूलन अभियान सम्बंधी घोषणा की भी जानकारी दी गयी। हम सभी अयोध्या जनपद के लोग और जिला प्रशासन इस आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह घोषणा करते है कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नही करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत एवं सामुदायिक रूप से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कोविड टीकाकरण की भी समीक्षा की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के जो भी सेसन चलाये जा रहे है उसकी शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित किया जाय तथा प्रथम डोज को 100 प्रतिशत तथा द्वितीय डोज को लगभग 80 प्रतिशत के आसपास करने की कार्यवाही किया जाय। निर्वाचन के कार्यो में जिन कार्मिकों को डियुटी लगायी जा रही है तथा विभाग द्वारा जो सूचना भेजी गयी है उसमें शत प्रतिशत द्वितीय डोज बैक्सीनेशन का पूरा किया जाय।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें