परिजनो के शोर मचाने पर चोर भागने में सफल रहे।
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे मोतीलाल खटवारा में बीती रात अज्ञात चोरो ने छत के दरवाजे स घर में घुसकर लाखों रूपए के आभूषण व कीमती कपड़े उड़ाने में सफल रहे। घटना के परिजनों ने जागने पर शोर मचाया तो चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पूरेमोतीलाल खटवारा गांव निवासी चन्द्रभान पाण्डेय पुत्र स्व. दौलत प्रसाद पांडेय बीती रात परिजनों के साथ उपरी मंजिल के कमरे में सो रहा था। जबकि उसकी भाभी नीचे के कमरे मे सो रही थी। रात में चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद छत के दरवाजे से अंदर घुस गए। साथ ही ड्रम के ऊपर रखी चाभी से नीचे के कमरे का ताला खोल लिया। इसके बाद कमरे में रखा बक्सा तोड़कर उसमें रखा एक जोड़ा सोने का झुमका, एक अदद सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल व कीमती कपड़े समेत लाखो रूपए का सामान समेट लिया। उसी समय नीचे के कमरे में सो रही उसकी भाभी बाथरूम जाने के लिए उठी। उसने खटपट की आवाज सुनकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे परिजन भी जाग गए तथा शोर मचाने लगे। उसी समय अंधेरे का लाभ उठाते हुए दरवाजे से दो चोर भागते दिखाई पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे मगर चोर भाग चुके थे। पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































