अमेठी। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से एक किसान धू-धू कर जल गया। ग्यारह हजार लाइन की चपेट में आने से किसान की जलकर मौत हो गई। इस तरह हुई दर्दनाक मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया है़। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरु कर दिया है़। जानकारी के अनुसार घटना जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ुवा महमदपुर मजरे डेहरा गांव की है़। मिली जानकारी के मुताबिक किसान हरिप्रसाद पुत्र दशादीन विश्वकर्मा अपने खेत में पत्नी के साथ मिलकर घास काट रहा था। मृतक घास को कपड़े मे बांधकर जैसे ही उठा खेत में लगे हाई वॉल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है़ ग्यारह हजार लाइन का तार किसान के खेत से गया था जो जमीन से लगभग चार फिट ऊंचाई पर लगा है़। मृतक की घास लाइन मे छू गई और बस फिर क्या था किसान का शरीर धू-धू कर उठा। हादसे में किसान का पेट तक फट गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया।समय से एंबुलेंस ना मिलने की वजह से घरवाले उसे प्राईवेट वाहन से अमेठी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से गांव में कोहराम मचा हुआ है।आपको बता दें कि मृतक के परिवार मे पत्नी तारावती जो दोनों पैरों से विकलांग है।चलने फिरने में असर्थ बताई जा रही है।मृतक के परिवार में दो लड़की, एक लड़का है।अब परिवार का पालन पोषण कैसे होगा यह बड़ा सवाल है।वही लड़कियों की शादी वा पढ़ाई लिखाई का किसे होगी। गांव वालों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से दर्जनों बार शिकायत किया गया लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई यदि तार इतना नीचे ना होता तो घटना न होती गांव के रमाशंकर पांडे ने बताया कि विद्युत विभाग के एसडीओ को भी कई बार बताया गया था उन्होंने मामले का संज्ञान नहीं लिया परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का पालन पोषण मृतक हरिप्रसाद के कंधे पर था। वही संग्रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पी एम हाउस भेजा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें