V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बांस काटने का विरोध करने पर वृद्ध की पीटकर हत्या

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बेनीपुर मजरे मधुकरपुर में बांस काटने का विरोध करने पर कुछ लोगो ने वृद्ध को लाठियो से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बेनीपुर मजरे मधुकरपुर निवासी सुनील दत्त पाण्डेय पुत्र मुनेश्वर दत्त पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बांस की कोठ से शनिवार को अपरान्ह गांव के रमेश चन्द्र पाण्डेय, उनका बेटा गौरव पाण्डेय तथा भाई राकेश पाण्डेय आदि जबरन बांस काट रहे थे। बांस काटने की आवाज मेरे वृद्ध पिता मुनेश्वर दत्त पाण्डेय को सुनाई पड़ी तो मौके पर पहुंचे। साथ ही बांस काटने का विरोध करने लगे। इसी बात पर उक्त लोग लाठी व डण्डे से पिता को बेरहमी के साथ पीटने लगे। इससे उनक नाक में गंभीर चोट आ गई। हल्ला गुहार सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे। वहां पर पिता घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हे फौरन स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। उनके नाक में गंभीर चोट होने के कारण रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। डाक्टरो ने फौरन मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बेनीपुर मजरे मधुकरपुर में बांस काटने का विरोध करने पर कुछ लोगो ने वृद्ध को लाठियो से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बेनीपुर मजरे मधुकरपुर निवासी सुनील दत्त पाण्डेय पुत्र मुनेश्वर दत्त पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बांस की कोठ से शनिवार को अपरान्ह गांव के रमेश चन्द्र पाण्डेय, उनका बेटा गौरव पाण्डेय तथा भाई राकेश पाण्डेय आदि जबरन बांस काट रहे थे। बांस काटने की आवाज मेरे वृद्ध पिता मुनेश्वर दत्त पाण्डेय को सुनाई पड़ी तो मौके पर पहुंचे। साथ ही बांस काटने का विरोध करने लगे। इसी बात पर उक्त लोग लाठी व डण्डे से पिता को बेरहमी के साथ पीटने लगे। इससे उनक नाक में गंभीर चोट आ गई। हल्ला गुहार सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे। वहां पर पिता घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हे फौरन स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। उनके नाक में गंभीर चोट होने के कारण रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। डाक्टरो ने फौरन मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment