V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसान विरोधी भाजपा सरकार का पतन होगा और 2022 में हिन्दू महासभा सरकार बनाएगी

अयोध्या।  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी अपने तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दौरे के दूसरे दिन अपने समर्थकों के काफिले के साथ अयोध्या पहुंचे । उनके साथ हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी , कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी , हिन्दू विद्यार्थी सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन त्रिवेदी सहित लगभग 50 पदाधिकारियों का काफिला शामिल था । अयोध्या में हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष रामधन निषाद प्रधान जी,और हिन्दू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव के नेतृत्व में अयोध्या आगमन पर रविन्द्र कुमार द्विवेदी और अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया । यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा जिला अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने दी । राकेश दत्त मिश्र द्वारा जारी बयान के अनुसार स्वागत में शामिल जिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने दावा किया कि हिन्दू महासभा प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी । उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी घोषित करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा का सक्रिय राजनीति में उदय वर्तमान भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगा और 2022 में हिन्दू महासभा की सरकार बनेगी ।प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने अपने संबोधन में अयोध्या विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया । उन्होंने कहा कि अयोध्या और हिन्दू महासभा के मध्य गहरा संबंध रहा है , जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में हिन्दू महासभा को मिलेगा । राकेश दत्त मिश्र ने जारी बयान में बताया कि रविन्द्र कुमार द्विवेदी अयोध्या से सिद्धार्थ नगर जनपद के लिए रवाना हो गए । वहां की शोहरतगढ़ विधानसभा में उन्होंने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या।  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी अपने तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दौरे के दूसरे दिन अपने समर्थकों के काफिले के साथ अयोध्या पहुंचे । उनके साथ हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी , कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी , हिन्दू विद्यार्थी सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन त्रिवेदी सहित लगभग 50 पदाधिकारियों का काफिला शामिल था । अयोध्या में हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष रामधन निषाद प्रधान जी,और हिन्दू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव के नेतृत्व में अयोध्या आगमन पर रविन्द्र कुमार द्विवेदी और अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया । यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा जिला अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने दी । राकेश दत्त मिश्र द्वारा जारी बयान के अनुसार स्वागत में शामिल जिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने दावा किया कि हिन्दू महासभा प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी । उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी घोषित करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा का सक्रिय राजनीति में उदय वर्तमान भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगा और 2022 में हिन्दू महासभा की सरकार बनेगी ।प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने अपने संबोधन में अयोध्या विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया । उन्होंने कहा कि अयोध्या और हिन्दू महासभा के मध्य गहरा संबंध रहा है , जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में हिन्दू महासभा को मिलेगा । राकेश दत्त मिश्र ने जारी बयान में बताया कि रविन्द्र कुमार द्विवेदी अयोध्या से सिद्धार्थ नगर जनपद के लिए रवाना हो गए । वहां की शोहरतगढ़ विधानसभा में उन्होंने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

Leave a Comment