लालगंज,प्रतापगढ़ I क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा चलाये जा रहे गांव-गांव सेनिटाइंजेशन के तहत लोगों को कोरोना महामारी से बचाव की जागरूकता दी गयी । सीडब्लूसी मेम्बर प्रमोद तिवारी के जन्मदिन से शुरू हुए विधायक मोना के निजी खर्च से सेनिटाइंजेशन अभियान के तहत बाबा घुइसरनाथ धाम, बभनपुर एवं स्थानीय नेता जी पुरम वार्ड में कार्यकर्ताओं की टोली ने घरों तथा सार्वजनिक संस्थानों में सेनिटाइंजेशन कराया। लोगों में अभियान के तहत विधायक की ओर से भेजी गयी निजी मशीनों को सेनिटाइंजेशन करते देख आराधना मिश्रा मोना की सराहना भी दिखी। अभियान के तहत रामू मिश्रा, विनय पाण्डेय, रोहित मिश्रा, शिवम पाण्डेय, फक्कड़ पाण्डेय आदि रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































