लालगंज,प्रतापगढ़ I ईद उल अजहा का त्यौहार बुधवार को इलाके में हॅसी खुशी मनाया गया। कोरोना गाइड लाइन के तहत त्यौहार को सकुशल मनाये जाने को लेकर पुलिस व प्रशासन भी सुबह से दोपहर तक मुस्तैद दिखा। हालाकि लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए शासन के सुझाव पर बकरीद के त्यौहार की रस्म घर में ही अदा किया। अकीदत मंदों ने घरों में नमाज अदा कर खुदा से नेकी तथा बरकक्त की दुॅआ भी की। मजिस्दों व ईदगाहों में पुलिस की तैनाती के बीच मौलानाओं ने ईद उल अजहा की खास नमाज अता फरमाई। एसडीएम राहुल यादव तथा सीओ जगमोहन ने संयुक्त रूप से इलाके का दौरा कर शांति व व्यवस्था की देख रेख की। वही तहसीलदार श्रद्वा पाण्डेय तथा नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा ने भी इलाके में पुलिस टीम के साथ मौजूदगी के बीच त्यौहार के अमन-चैन को पुख्ता बनाया। इलाके के सलेम भदारी, बाबूगंज, ढिगंवस, जलेशरगंज, हण्डौर, रामपुरबावली, रानीगंज कैथौला, अठेहा, कुम्भी आइमा, शुकुलपुर, खालसा सादात , खाना पट्टी, जमालपुर आदि गांवों में लोगों ने बकरीद पर गरीब तपके को मदद भी पहुंचाई। सकुशल नमाज तथा त्यौहार को लेकर जगह जगह पुलिस व पीएसी की भी निगरानी का बंदोबस्त दिखा। खाना पट्टी के मदरसा दारूलउलूम में बच्चों को ईद उल अजहा पर मिठाईयाॅ खिलाई गई। एसडीएम राहुल यादव तथा सीओ जगमोहन ने भी मदरसें के बच्चों से मुलाकात कर उनके बेहतर तालीम पर जोर दिया। साहबें सज्जादा रहमानी मियाॅ ने ईद उल अजहा के त्यौहार को नेकी तथा इंसानियत की मजबूती के लिए सही रास्ते पर चलने का पैगाम बताया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें